फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Light rain increased humidity, six lakh people were affected by power cuts and tripping

Budaun News: हल्की बारिश ने बढ़ाई उमस, कटौती व ट्रिपिंग से छह लाख लोग रहे प्रभावित

Thu, 27 Jun 2024 04:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Light rain increased humidity, six lakh people were affected by power cuts and tripping
इस्लामनगर में पिवारी गांव में टूटा पेड़। संवाद
बदायूं। हल्की बारिश होने से उमस बढ़ गई है। बिजली कटौती और ट्रिपिंग के चलते शहर और देहात क्षेत्रों के करीब छह लाख लोग प्रभावित रहे। शहर में इस कदर फॉल्ट हुए कि दिन में चार से पांच घंटे ही बिजली आपूर्ति मिल सकी। सैदुपर में पांच घंटे बिजली गुल रहने से एक लाख की आबादी प्रभावित रही। पिवारी गांव में भी पेड़ गिरने से 50 घरों की बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन


सैदपुर। विद्युत उपकेंद्र पर बीसीबी मशीन में फॉल्ट आने से पूर्वाह्न 11 बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पांच घंटे से सभी फीडरों की आपूर्ति ठप रही। इससे करीब एक लाख लोग प्रभावित रहे। शाम करीब चार बजे बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी। जेई रामस्वरूप ने बताया कि सभी मशीनों की सर्विस कराई गई है। मशीन का फॉल्ट ठीक करने के बाद बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई।
विज्ञापन



हल्की हवा में गिरा 150 साल पुराना नींबू का पेड़
इस्लामनगर। क्षेत्र के गांव पिवारी में मंगलवार को हल्की हवा में 150 साल पुराना नींबू का पेड़ धराशायी हो गया। चपेट में आकर 11 हजार की लाइन टूट गई और एक खंभा भी गिर गया। गनीमत रही कि उस समय लोग आसपास नहीं थे। बूंदाबांदी के चलते लोग घरों में थे। देर शाम तक बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



नहीं बदला गया ट्रांसफार्मर, दूसरे दिन भी सौ घरों की बिजली रही ठप
सहसवान। क्षेत्र के गांव भमोरी में मंगलवार की सुबह दस बजे ओवरलोड के चलते ट्रांसफार्मर गर्म हो गया। करीब 12 बजे अचानक आग की लपटें उठने लगीं। गांव के लोगों ने इसकी सूचना बिजली विभाग को दी। लाइन बंद होने के बाद आग बुझाई गई। आग लगने के बाद करीब सौ घरों की बिजली गुल हो गई। अधिकारी जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाने का दावा कर रहे थे, लेकिन दूसरे दिन भी नहीं बदला जा सका है। लोगों ने छत पर लेटकर रात काटी है। संवाद



जिला अस्पताल में ट्रिपिंग से चार सौ मरीज रहे बेहाल
जिला अस्पताल की बिजली व्यवस्था इस चरमराई हुई चल रही है। कई दिनों से दिन में कई-कई घंटे बिजली आपूर्ति न मिलने से मरीज परेशान हैं। बुधवार को हर घंटे फॉल्ट होने से दिन भर बिजली आती जाती रही। ऐसे में मरीजों के साथ तीमारदार भी उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। वार्ड से निकलकर मरीजों ने बाहर की हवा लेकर समय काटा। कुछ तीमारदार तो गर्मी से परेशान होकर फर्श पर ही लेट गए।



शहर में फॉल्ट होने पर कर्मचारियों द्वारा शटडाउन लिया गया, इसलिए ट्रिपिंग की समस्या रही। जल्द ही सभी समस्याओं को दूर करा दिया जाएगा। इस दिशा में कार्य चल रहा है। -अतुल कुमार, एसडीओ पनबड़िया

इस्लामनगर में पिवारी गांव में टूटा पेड़। संवाद

इस्लामनगर में पिवारी गांव में टूटा पेड़। संवाद

इस्लामनगर में पिवारी गांव में टूटा पेड़। संवाद

इस्लामनगर में पिवारी गांव में टूटा पेड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed