फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   light crises

नवादा पॉवर स्टेशन से सप्लाई बाधित

Sat, 20 Dec 2014 07:12 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Sat, 20 Dec 2014 07:12 PM IST
विज्ञापन
light crises
जिला और नगर को बिजली सप्लाई करने वाले नवादा पारेषण केंद्र में देर शाम तक बाधा बरकरार रही है। एक सर्किट से बिजली दी जा रही है। इस पर लोड अधिक न हो इसलिए एरियावार कटौती भी की जा रही है। एक ट्रांसफार्मर चालू कर लिया गया है। दूसरा चालू करने को देर शाम तक मशक्कत जारी रही। पारेषण केंद्र की गड़बड़ियों के कारण पूरा जिला साढ़े छह घंटे तक बिजली समस्या से जूझता रहा।
विज्ञापन

पारेषण अनुभाग के बिजली अधिकारियों की मानें तो मेनवेस के दो जंपर नष्ट हो जाने और एक सीटी फुंक जाने से जिलेभर की सप्लाई बाधित हो गई थी। कई घंटों की अथक मेहनत के बाद इनमें सुधार कर एक ट्रांसफार्मर चालू कर लिया गया है। दूसरे ट्रांसफार्मर को चालू करने के प्रयास देर शाम तक जारी रहे। एक ही ट्रांसफार्मर से बिजली सप्लाई दिए जाने के कारण लोड अधिक न हो इसलिए अलग-अलग इलाकों की बिजली काट-काटकर सप्लाई दी गई। दूसरे ट्रांसफार्मर को चालू करने के बाद बिजली सप्लाई यथावत मिलने लगेगी।
विज्ञापन

यहां बता दें कि बिल्सी, बिसौली और अन्य क्षेत्रों में भी बिजली की अनियमित सप्लाई के कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। घरेलू कामकाज भी प्रभावित हुए। शहरों में पानी सप्लाई पर असर पड़ा। जिला मुख्यालय पर पूर्वाह्न 11.05 से शाम 5.25 तक बिजली सप्लाई नहीं मिलने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी उठानी पड़ी। इससे पूर्व शुक्रवार को बिजली लाइन पर पेड़ गिर जाने के कारण देहात की बिजली सप्लाई बाधित रही थी। दो दिनों में बिजली सप्लाई कम मिलने से बिजली उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवादा पारेषण केंद्र में तकनीकी खराबी ठीक कर एक ट्रांसफार्मर की सप्लाई चालू कर दी गई है और दूसरे की भी सप्लाई जल्दी शुरू हो जाएगी। उनके तकनीशियन लगे हुए हैं। उसके बाद पूर्व की भांति बिजली सप्लाई मिलेगी।
-एसके आर्य, एक्सईएन, पारेषण खंड, बदायूं
नए शेड्यूल में गुल
रहेगी रात में लाइट
- मुरादाबाद कंट्रोलर से मिला शेड्यूल, उपभोक्ता परेशान
- पुराने शेड्यूल में तीन घंटे की कटौती, डबल ग्रुप खत्म
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)। बिजली सप्लाई के नए शेड्यूल ने उपभोक्ताओं को परेशानी में डाल दिया है। डबल ग्रुप सप्लाई का शेड्यूल खत्म कर दिया गया। नए शेड्यूल में रात की सप्लाई भी गुल कर दी गई है।
मुरादाबाद कंट्रोलर से नए शेड्यूल का मैसेज बीती शाम मिला। शुक्रवार रात सप्लाई गुल रही तो उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पर जाकर अफसरों से संपर्क साधा। नए शेड्यूल के मुताबिक सप्लाई दिन में सुबह सात से शाम पांच बजे तक रहेगी। सिंगल में ग्रुप में सप्लाई के मौजूदा शेड्यूल के साथ रात में पावर कट कर दिया गया है। पूस की काली रातों में पावर कट से उपभोक्ताओं की दिक्कत बढ़ जाएगी।
बता दें कि अब तक डबल ग्रुप की सप्लाई का शेड्यूल लागू था। बिजली रात में नौ से तड़के चार बजकर 30 मिनट तक और दिन में 10 से अपराह्न तीन बजे तक मिलती रही थी। डबल ग्रुप की सप्लाई के दौरान उपभोक्ताओं को कोई खास दिक्कत नहीं थी। करीब तीन घंटा सप्लाई में कटौती के नए शेड्यूल के बारे में एसडीओ छैल बिहारी ने बताया कि डबल ग्रुप की बहाली को उन्होंने विभाग के अफसरों से बात की है।
नवादा में प्रॉब्लम से उझानी भी प्रभावित
उझानी। नए शेड्यूल के अनुरूप बिजली सप्लाई सुबह में मिली ही थी कि पूर्वाह्न में बदायूं के नवादा बिजलीघर में टेक्निकल प्रॉब्लम आ गई। इसी के साथ पूरे इलाके की सप्लाई ठप हो गई। पहले दिन ही करीब पांच घंटा की सप्लाई उसकी भेंट चढ़ गई।

आहिवा ने बिजली कटौती पर जताया रोष
बिल्सी। आजाद हिंद वाहिनी छात्र संगठन की बैठक शनिवार को कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें नगर एवं क्षेत्र में की जा रही बिजली की बेतहाशा कटौती पर चर्चा की गई। शीघ्र कटौती बंद न होने पर आंदोलन की धमकी दी गई। नगराध्यक्ष नईम अब्बासी ने कहा कि इस समय कस्बे में बिजली की बेतहाशा कटौती की जा रही है। इससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। 24 घंटों में मात्र चार-पांच घंटे ही बिजली मिल रही है। इस मौके पर सोनू माथुर, अनुज वर्मा, अंकुर, शिवम, शिवम माहेश्वरी, गुड्डू पंडित, एसपी माथुर, विशाल माहेश्वरी, ओमकार सिंह, जलीस, अजीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed