फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Life imprisonment to two accused of murdering a youth

Budaun News: युवक की हत्या करने वाले दो दोषियों को उम्रकैद

Thu, 21 Nov 2024 10:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
Life imprisonment to two accused of murdering a youth
बदायूं। 14 साल पुराने मामले में हत्या करके सबूत मिटाने के दो दोषियों को अपर सत्र न्यायाधीश निधि ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोषियों पर 12-12 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। मुकदमे के विचारण के दौरान एक आरोपी की मौत हो गई, जबकि एक फरार चल रहा है। ऐसे में उसकी पत्रावली को अलग कर दिया गया है।
विज्ञापन


कस्बा सहसवान के मोहल्ला शहबाजपुर निवासी मोहम्मद कमर पुत्र मोहम्मद उमर को मोहल्ले के ही कुछ लोग 14 अप्रैल 2009 को गेहूं की कटाई का ठेका देने की बात कहकर अपने साथ ले गए थे। इसके बाद मोहम्मद कमर वापस नहीं लौटा तो परिवार के लोग उनके घर पहुंचे और बेटे की जानकारी की। आरोपियों ने गाली गलौज कर भगा दिया।
विज्ञापन

17 अप्रैल 2009 को मोहम्मद कमर का शव खेत में दबा मिला था। इस मामले में उसके पिता मोहम्मद उमर ने मोहल्ले के ही जैनुल आब्दीन, लईक अहमद, सलीम इसके भाई नसीम के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एक आरोपी जैनुल आब्दीन ने कबूल किया कि उसने ही युवक की हत्या की है। तब पुलिस ने रिपोर्ट पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दी। विवेचना में पुलिस को पता चला कि युवक की हत्या लईक अहमद, शाकिर, जैनुल आब्दीन तथा समील ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पहले की गई रिपोर्ट में से सलीम और नसीम का नाम निकालते हुए लईक अहमद, शाकिर, जैनुल आब्दीन और समील के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया है। तब से मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इस मामले में एक आरोपी जैनुल आब्दीन की विचारण के दौरान मौत हो गई और एक आरोपी समील पुत्र फ़क्कू उर्फ फकीर अहमद के फरार होने की वजह से उसकी पत्रावली अलग कर दी गई।

बृहस्पतिवार को न्यायाधीश ने पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों का अवलोकन कर एडीजीसी और बचाव पक्ष के अधिवक्ता की बहस सुनने के पश्चात लईक अहमद तथा शाकिर को दोषी माना और दोनों को उम्रकैद की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed