Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Life disrupted due to cold wave, trouble increasing in the evening

Budaun News: शीतलहर से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शाम को गलन बढ़ा रही मुसीबत

Sat, 20 Jan 2024 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Life disrupted due to cold wave, trouble increasing in the evening
सर्दी में बच्चे को गर्म कपड़े से ढक्कर जाती महिला। संवाद
पिछले सप्ताह के मुकाबले तापमान में हुई आंशिक बढ़ोतरी, पर ठंड नहीं हुई कम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। इस बार सर्दी ने लोगों को बेहाल करके रख दिया है। इसका प्रभाव लोगों की दिनचर्या पर भी पड़ रहा है। पिछले सप्ताह तापमान रिकॉर्ड तरीके से गिरा था। इस सप्ताह तापमान में तो बढ़ोतरी हुई पर ठंड में कोई कमी नहीं आई। शुक्रवार को भी दिन भर बादल छाए रहने से शीतलहर बढ़ गई और रात होते-होते हाड़ तक कंपा देने वाली सर्दी ने लोगों को परेशान करके रख दिया।
जनवरी की शुरुआत से जो ठंड पड़ी है, उसने अब तक पीछा नहीं छोड़ा है। बीच में एक-दो दिन ही धूप ने दर्शन दिए हैं तो अधिकतर दिनों में कोहरा या बादल छाए रहे हैं। पिछले सप्ताह से तुलना करें तो सबसे कम तापमान 13 जनवरी को दर्ज किया गया था। 13 जनवरी को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन

इसके बाद 14 जनवरी को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले सप्ताह के मुकाबले इस सप्ताह में तापमान में तो बढ़ोतरी दर्ज की गई लेकिन सर्दी कम नहीं हुई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20.1 तथा न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन भर बादल छाने और शीतलहर चलने से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। मौसम के जानकारों के अनुसार, अभी एक सप्ताह और ठंड परेशान करेगी। कोहरा और बादलों से गलन बढ़ेगी। हालांकि 28 जनवरी से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
-
स्कूलों की छुट्टी एक दिन और बढ़ी
सर्दी के मद्देनजर स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक का अवकाश चल रहा है। अब तक 19 जनवरी तक की छुट्टी के आदेश थे। अब डीएम मनोज कुमार ने सभी स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों तथा आंगनबाड़ी केंद्रो का अवकाश 20 जनवरी को भी रखने का आदेश दिया है।

-
एक सप्ताह का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम

19 जनवरी 20.1 8.8
18 जनवरी 20.1 8.9

17 जनवरी 19.8 8.9

16 जनवरी 20.2 9.6
15 जनवरी 20.1 8.3

14 जनवरी 18 6

13 जनवरी 16 6

-
एक्यूआई पहुंचा 160 के पार, सांस के रोगी रहें सावधान
कोहरा और बादल छाने से प्रदूषण बढ़ रहा है। शुक्रवार को भी एक्यूआई 169 दर्ज किया गया। जो सांस के रोगियों के लिए खतरे की घंटी है। 100 से ऊपर एक्यूआई को स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा नहीं माना जाता। ऐसे में डॉक्टर सांस के मरीजों को घर से नहीं निकलने की सलाह देते हैं। फिजिशियन डॉ. एससी नौगरिया के अनुसार, सांस के मरीजों को इस मौसम में जरूरी होने पर ही बाहर निकलना चाहिए। यदि निकलना हो तो मास्क लगाकर ही निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed