{"_id":"5f74df9a8ebc3e1a264439d2","slug":"licence-cancle-to-kd-seeds-badaun-news-bly421724259","type":"story","status":"publish","title_hn":"केडी सीड्स प्राइवेट लिमिटेड का लाइसेंस निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केडी सीड्स प्राइवेट लिमिटेड का लाइसेंस निरस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। महाराष्ट्र की कंपनी द्वारा धान का घटिया क्वालिटी का बीज किसानों को दिया गया। इससे किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसको लेकर कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। इसी बीच आगरा की फर्म द्वारा सूर्या ब्रांड नाम से बाजरा बीज की अवैध रुप से बिक्री की बात सामने आई है। जिसका शासन स्तर से लाइसेंस निरस्त कर दिया है। शासन का पत्र मिलने के बाद कृषि अधिकारी ने दुकानदारों को चेतावनी जारी करते हुए निर्देश दिए हैं कि इस कंपनी के बीज की बिक्री न की जाएगा।
आगरा की फर्म केडी सीड्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सूर्या ब्रांड के बाजरा बीज की अवैध रुप से बिक्री की गई। जिसकी वजह से किसानों को भारी नुकसान हुआ। क्योंकि बाजारा का बीज लगाने के बाद में कोई बाली नहीं आई। मामला संज्ञान में आने के बाद में इसकी जांच हुई। तो शिकायत सही मिली। इस पर शासन ने इसको गंभीरता से लेते हुए सूर्या ब्रांड नाम से बाजरा का बीज बेचने वाली केडी सीड्स कंपनी का लाइसेंस निरस्त कर दिया। साथ ही इसके बीज की बिक्री दुकानदारों द्वारा न किये जाने के निर्देश जिला कृषि अधिकारी को दे दिए। शासन का पत्र मिलने के बाद जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने दुकानदारों को पत्र जारी कर इस कंपनी के बीज की बिक्री न करने के निर्देश दिए हैं।