फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Leopard's noise in Rasinagla, forest department said it was a jackal

Budaun News: रैसीनगला में तेंदुए का शोर, वन विभाग ने सियार बताया

Sat, 22 Mar 2025 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Leopard's noise in Rasinagla, forest department said it was a jackal
रैसीनगला गांव में तेंदुए के आकार का खेत में दौड़ता जानवर। स्त्रोत ग्रामीण।
कादरचौक। थाना क्षेत्र के गांव रैसीनगला में शुक्रवार देर शाम खेतीहर इलाके में तेंदुआ घुस आ आया। देर रात तक ग्रामीण इकट्ठा होकर उसकी खोजबीन में जुटे रहे, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा। वहीं, शनिवार को जांच करने गांव पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए के नहीं, बल्कि सियार के पदचिह्न मिलने का दावा किया है। तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


गांव रैसीनगला के ग्राम प्रधान जंगपाल यादव ने बताया कि शुक्रवार देर शाम ग्रामीण खेत पर फसलों की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने एक सफेद चित्तीदार जंगली जानवर देखा। उसके गर्दन पर बड़े बाल थे। ग्रामीणों ने उसे तेंदुए बताया। ग्रामीणों का शोरगुल होने से जानवर गेहूं की फसल में घुस गया।
विज्ञापन

यह खबर जैसी ही गांव में फैली तो ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर खेतीहर इलाके में पहुंच गए। गांव में दहशत का माहौल हो गया। देर रात तक ग्रामीण एकत्र होकर खेतीहर इलाके में तेंदुए की खोजबीन करते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। सूचना पर शनिवार सुबह वन विभाग की टीम गांव में पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के द्वारा बताए गए स्थानों पर वन विभाग की टीम ने जानवर के पदचिह्नों की छानबीन की। वन विभाग की टीम ने खेत में मिले पदचिह्न सियार के बताए हैं। वन दरोगा मोहन सिंह बिष्ट ने बताया कि जो पदचिह्न मिले हैं वे तेंदुया नहीं, सियार के हैं। वन विभाग की टीम निगरानी में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed