फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Leopard Terror Grips Three Villages Cattle Hunted in Budaun

Budaun News: तीन गांवों में तेंदुए की दहशत, गोवंश का किया शिकार, पालतू कुत्ते पर भी हमला

Sat, 11 Apr 2026 05:20 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 11 Apr 2026 05:20 PM IST
सार

बदायूं के कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने का दावा किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ तीन गांवों के आसपास चहलकदमी कर रहा है। उसने एक गोवंश को भी मार डाला। पालतू कुत्ते पर भी हमला किया है। 

विज्ञापन
Leopard Terror Grips Three Villages Cattle Hunted in Budaun
खेत में मिले पगचिह्न - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र के बदायूं-मुरादाबाद रोड स्थित दहेमी, मौजमपुर और शिकारपुर गांवों के आसपास तेंदुआ देखे जाने से दहशत का माहौल है। खेतों में लगातार मिल रहे पगचिह्नों और हमले की घटनाओं के चलते किसान भयभीय हैं, जिसके कारण खेतों में खड़ी गेहूं की फसल की कटाई तक प्रभावित हो रही है।

विज्ञापन


गांव दहेमी निवासी किसान कैलाश पटेल ने बताया कि बीते कई दिनों से उनके खेत में लगातार किसी जंगली जानवर के पगचिह्न दिखाई दे रहे हैं। उनका कहना है कि ये निशान तेंदुए के ही हैं, क्योंकि आकार और बनावट उसी से मेल खाते हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार करीब पांच दिन पहले इसी तेंदुए ने दहेमी-मौजमपुर के जंगल में एक निराश्रित गोवंश का शिकार किया था। घटना की सूचना ग्रामीणों ने शहीद भगत सिंह पुलिस चौकी, खेड़ा नवादा को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस को खेत में खून के निशान मिले थे, जिससे हमले की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोल पंप के पास कुत्ते पर किया हमला 
इसके अलावा तेंदुए ने दहेमी स्थित पेट्रोल पंप के पास एक पालतू कुत्ते पर भी हमला किया, जो किसी तरह बच निकला। लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोग खेतों में जाने से डर रहे हैं, जिससे गेहूं की तैयार फसल की कटाई प्रभावित हो रही है और किसानों को आर्थिक नुकसान की चिंता सता रही है।

पहले ही देखा जा चुका है तेंदुआ 
ग्रामीणों ने बताया कि करीब तीन माह पहले सिलहरी और गुरुपुरी क्षेत्र में भी लोगों ने तेंदुए को देखने का दावा किया था, लेकिन इसके बावजूद वन विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। अब ताजा घटनाओं के बाद भी विभाग की निष्क्रियता से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उनका कहना है कि वन विभाग किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है।

इस संबंध में पुलिस चौकी इंचार्ज योगराज सिंह ने बताया कि संबंधित जंगल क्षेत्र में एक मवेशी का खून जमीन पर पड़ा मिला था, जिससे किसी जंगली जानवर के हमले की आशंका है। फिलहाल ग्रामीणों की सूचना के आधार पर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed