फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Leopard seen in the field, farmer sat on tree for two hours

Budaun News: खेत में दिखा तेंदुआ, दो घंटे पेड़ पर बैठा रहा किसान

Fri, 22 Nov 2024 11:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Leopard seen in the field, farmer sat on tree for two hours
गुलड़िया क्षेत्र में तेंदुए के पग चिह्नों के निशान ​दिखाते ग्रामीण। संवाद
बदायूं। खेत की रखवाली करने गए किसान को बृहस्पतिवार रात तेंदुआ दिखाई दिया। डर कर किसान पेड़ पर चढ़ गया। तेंदुए के जाने के बाद करीब दो घंटे बाद किसान पेड़ से नीचे उतरा। सुबह किसान ने गांव में जाकर तेंदुआ होने की बात लोगों को बताई। इसके बाद गांव में दहशत फैल गई।
विज्ञापन


वार्ड संख्या सात निवासी चंद्रभान सिंह बृहस्पतिवार की रात फसल की रखवाली करने गए थे। रात करीब डेढ़ बजे वह अपने ट्यूबवेल पर थे। तभी उन्होंने गन्ने के खेत की ओर टॉर्च की रोशन डाली तो वहां तेंदुआ दिखाई दिया। इसके बाद वह भागकर पास में खड़े पेड़ पर चढ़ गए। काफी देर बाद तेंदुआ दोबारा से गन्ने के खेत से निकला और गड्ढों से होता हुआ झील की तरफ भाग गया।
विज्ञापन

किसान ने देखा कि तेंदुआ काफी दूर निकल गया है तब करीब दो घंटे बाद वह पेड़ से उतरकर अपने ट्यूबवेल की कोठरी में घुस गया। सुबह जागने के बाद किसान चंद्रभान ने अपने पड़ोसी गांव फरीदापुर व गुलड़िया के लोगो को जंगल में तेंदुआ होने की बात बताई। इसके बाद किसानों व क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई। किसानों ने खेत पर जाकर देखा तो पगचिह्न दिखाई दिए। पगचिह्न तेंदुए के ही हैं। शुक्रवार दोपहर बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना देने के लिए फोन लगाया, जो लग नहीं सका। इससे ग्रामीणों में रोष है।

गुलड़िया क्षेत्र में तेंदुए के पग चिह्नों के निशान दिखाते ग्रामीण। संवाद

गुलड़िया क्षेत्र में तेंदुए के पग चिह्नों के निशान दिखाते ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed