फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Lekhpals boycott online tasks; issuance of caste, domicile, and income certificates halted.

Budaun News: लेखपालों ने ऑनलाइन कार्यों का किया बहिष्कार, जाति, मूल निवास और आय प्रमाणपत्र बनना बंद

Fri, 09 Oct 2026 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Lekhpals boycott online tasks; issuance of caste, domicile, and income certificates halted.
बिल्सी तहसील में बहिष्कार की जानकारी देते लेखपाल। संवाद
बदायूं। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने आठ सूत्री मांगों को लेकर ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार शुरू कर दिया है। इसके साथ ही लेखपालों ने सरकारी व्हाट्सएप ग्रुप भी छोड़ दिए हैं। इस वजह से जनपद में प्रतिदिन बनने वाले प्रमाणपत्रों में आय के 500, जाति के 1000, मूल निवास के 800, ईडब्ल्यूएस के 100 आवेदन लंबित हो गए हैं। इनके साथ वरासत रिपोर्ट, फार्मर रजिस्ट्री का काम भी प्रभावित है। इन कार्यों के बंद होने से हजारों आवेदक परेशान होने लगे हैं।
विज्ञापन

जिले में 1037 ग्राम पंचायतों का जिम्मा 350 लेखपालों पर है। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर आंदोलन के अगले चरण में बृहस्पतिवार से जनपद की पांचों तहसीलों में लेखपालों ने लेखपाल स्तर पर संपादित किए जाने वाले विभिन्न ऑनलाइन कार्यों का पूर्ण बहिष्कार शुरू कर दिया।
विज्ञापन

तहसील बदायूं में लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष भोजराज सिंह व जिला मंत्री कमल कुमार सिंह, सत्येंद्रपाल एवं कुलदीप भारद्वाज के नेतृत्व में लेखपालों ने सरकारी व्हाट्सएप ग्रुप छोड़ दिए हैं। आय, जाति एवं निवास प्रमाणपत्र, वरासत रिपोर्ट, फार्मर रजिस्ट्रेशन, विभिन्न प्रकार के सत्यापन सहित अन्य ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

ये हैं मांगें
ग्रेड पे 2800 लागू करने, वेतन विसंगति दूर करने और लंबित अंतर-मंडलीय स्थानांतरण शुरू करने, वर्ष 2025-26 के लिए डीपीसी (पदोन्नति) की कार्यवाही पूरी करने, 2024 के नवनियुक्त लेखपालों का स्थायीकरण करने, स्टेशनरी भत्ता 500 रुपये, वाहन भत्ता 1500 रुपये और विशेष भत्ता 1000 रुपये करने, डिजिटल कार्यों के लिए लेखपाल पद को ''''''''टेक्निकल पद'''''''' घोषित कर लैपटॉप/मोबाइल देने, ग्राम सचिवालयों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने व अतिरिक्त एवं प्रभारी कार्यों के बोझ से मुक्ति दिलाने की मांगें शामिल हैं।

--


मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
बिल्सी। बिल्सी शाखा के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सभी लेखपालों ने तहसील प्रशासनिक और विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप छोड़ दिए हैं। तहसील में ऑनलाइन आवेदनों के निस्तारण की प्रक्रिया प्रभावित होने लगी है। इससे आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र बनवाने तथा फार्मर रजिस्ट्री समेत अन्य कार्यों के लिए आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विनोद कुमार सिंह, सूरज भारती, राजेंद्र कुमार, हरिओम, राघवेंद्र सिंह, दुर्गेश कुमार, रंजीत सिंह, राजबीर सिंह, संजय तोमर, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed