{"_id":"195bdcbeffb855a9dc7fa5513d72c0b7","slug":"lekhapal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सितंबर में होगी लेखपाल भर्ती परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सितंबर में होगी लेखपाल भर्ती परीक्षा
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
Updated Fri, 31 Jul 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गुरूवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभा कक्ष में जिलाधिकारी शंभूनाथ ने
लेखपाल भर्ती परीक्षा को परीक्षा केंद्रों के चिह्नांकन के लिए लगभग तीन
दर्जन विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य एवं प्रधानाचार्य के साथ बैठक कर
पर्याप्त फर्नीचर, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था आदि की तैयारियां पूर्ण रखने के
निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने लेखपाल भर्ती परीक्षा को जिला राजस्व अधिकारी बदलू प्रसाद को नोडल अधिकारी नामित किया है। परीक्षा केंद्रों का चयन हो जाने के बाद राजपत्रित अधिकारियों को केंद्र पर्यवेक्षक नामित किया जाएगा। सकुशल परीक्षा के लिए नियंत्रक, परीक्षकों की तैनाती के अलावा जोनल तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट भी नामित किए जाएंगे। परीक्षा दो पालियों में संपन्न कराई जाएगी। पूरे प्रदेश में एक साथ 13 सितम्बर को परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा में लगभग 10 हजार परीक्षार्थियों के शामिल होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव, एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेंद्र प्रसाद यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक वीना यादव भी मौजूद रहीं।