{"_id":"573cb7134f1c1bc843ac7181","slug":"legislature-sub-committee-complete-plans-sense","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधान मंडल उप समिति ने टटोली योजनाओं की नब्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधान मंडल उप समिति ने टटोली योजनाओं की नब्ज
बदायूं, ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
समिति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विधायक आशा किशोर के नेतृत्व में आई तीन सदस्यीय उप समिति
स्कूलों और अस्पताल के साथ कारागार में महिला बंदियों से भी मिली टीम
सरकारी योजनाओं का धरातल पर किस प्रकार क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसकी सच्चाई जानने के लिए बुधवार को उत्तर प्रदेश विधान मंडल की महिला एवं बाल विकास संबंधी संयुक्त समिति की तीन सदस्यीय उप समिति यहां आई। इस टीम ने जिला कारागार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घटपुरी, जिला चिकित्सालय स्थित पोषण पुर्नवास केंद्र, समरेर स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्रों और परिषदीय स्कूल का स्थलीय निरीक्षण कर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया। उपसमिति ये रिपोर्ट सदन में प्रस्तुत करेगी।
उत्तर प्रदेश विधान मंडल की महिला एवं बाल विकास संबंधित उप समिति की सभापति विधायक रायबरेली आशा किशोर, सदस्य विधायक पुवायां, शाहजहांपुर, शकुंतला देवी और सदस्य विधायक पिपराइच, गोरखपुर, राजमती निषाद और अनु सचिव सुरेंद्र प्रसाद, समीक्षा अधिकारी यदवीर सिंह और समिति की सभापति के व्यक्तिगत सहायक संदीप शर्मा बुधवार को सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया, एडीएम प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ जिला कारागार पहुंचे। जिला जेल के चिकित्सालय, महिला बैरिक और पाकशाला का निरीक्षण किया। महिला बंदियों की समस्याओं को सुना। टीम की मानें तो जिला जेल में सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गर्इं। ये अलग बात है कि अभी जेल में एक बंदी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। टीम ने जिला चिकित्सालय स्थित पोषण पुर्नवास केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। उप समिति ने समरेर ब्लाक स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय का मुआयना किया।
विज्ञापन
------
बच्चों की उपस्थिति पर जताया असंतोष
बदायूं। ब्लाक सालारपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय मुहम्मदपुर बिहार का निरीक्षण कर बच्चों की कम उपस्थिति पर असंतोष व्यक्त किया। इसी विद्यालय में संचालित दो आगंनबाड़ी केंद्रों का भी मौका मुआयना किया। आंगनबाड़ी केंद्रों में भी बच्चों की उपस्थिति कम पाई गई। उप समिति ने पुष्टाहार वितरण के संबंध में भी जानकारी हासिल की। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घटपुरी में गंदगी पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि निरीक्षण के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर संसद में पेश की जाएगी।
विज्ञापन
------
उपसमिति ने की योजनाओं की समीक्षा
बदायूं। विधान मंडल उप समिति ने लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट अजय कुमार श्रीवास्तव, आजीविका मिशन के उपायुक्त आरपी सिंहए, जिला कार्यक्रम अधिकारी निर्मल शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी एनके पाठक सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।