{"_id":"6595adb4c8d3fb1ca40fc572","slug":"leave-till-class-8-anganwadi-is-waiting-badaun-news-c-123-1-sbly1001-10990-2024-01-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: इस जिले में कड़ाके की ठंड के चलते 14 जनवरी तक स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र भी रहेंगे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: इस जिले में कड़ाके की ठंड के चलते 14 जनवरी तक स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र भी रहेंगे बंद
Thu, 04 Jan 2024 04:47 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 04:47 PM IST
सार
सर्दी और घने कोहरे के बीच छात्र-छात्राओं को स्कूल पहुंचने में काफी परेशानी हो रही थी। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने निर्देश पर बीएसए ने कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों में 14 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कड़ाके की ठंड के चलते बदायूं जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र अब 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। मंगलवार देर रात बीएसए ने कक्षा आठ तक के स्कूलों की 14 जनवरी तक छुट्टी घोषित की थी, लेकिन आंगनबाड़ी केंद्रों पर बुधवार को भी बच्चों की पढ़ाई हुई। मामला संज्ञान में आने पर बुधवार रात में डीएम मनोज कुमार ने इन केंद्रों के लिए भी आदेश जारी किए।
अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के बैनर तले मालवीय आवास गृह पर आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ठंड का हवाला देकर अवकाश घोषित करने की मांग की थी। इस बारे में पूछने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह अवकाश को लेकर हालात स्पष्ट नहीं सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के बैनर तले मालवीय आवास गृह पर आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ठंड का हवाला देकर अवकाश घोषित करने की मांग की थी। इस बारे में पूछने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह अवकाश को लेकर हालात स्पष्ट नहीं सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद रात में डीएम की तरफ से अवकाश का आदेश जारी कर दिया गया। इसमें कहा गया है कि अवकाश अवधि में बच्चे नहीं आएंगे लेकिन केंद्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं लाभार्थियों को टेकहोम राशन का वितरण करते हुए अन्य सामुदायिक गतिविधियों का संचालन जारी रखेंगी।
बृहस्पतिवार सुबह से छाया घना कोहरा दोपहर नहीं छटा। सर्द हवा से लोग ठिठुरते दिखे। इससे पूर्व बुधवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। बता दें कि इस बार दिसंबर मध्य तक खास सर्दी नहीं पड़ी, लेकिन महीने का अंत आते आते सर्दी में इजाफा हो गया। जनवरी की शुरुआत से ही कड़ाके की ठंड हो रही है। इसके चलते स्कूलों में छुट्टियां कर दी गई हैं।