फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Leave foreign things, respect the native ones...

Budaun News: छोड़ विदेशी चीजों को, देशी का मान करो ...

Thu, 16 Oct 2025 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Leave foreign things, respect the native ones...
बदायूं क्लब में आयोजित कवि सम्मेलन में काव्य पाठ करती कवियत्री डॉ. दीप्ति। स्रोत- भाजपा मीडिया
बदायूं। बदायूं क्लब में लगे यूपी ट्रेड शो स्वदेशी मेले में सोमवार रात सरस काव्य संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कवियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश सरकार में माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जिले की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी व भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने माता सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया। इसके बाद कवि कुमार आशीष ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। कवि सम्मेलन में देशभर से आए प्रतिष्ठित कवियों ने अपनी भावनाओं को शब्दों में ढालकर श्रोताओं के दिलों को छू लिया। कवि भारत शर्मा ने कहा धूप गायब, हवा है तेज, आकाश में ठिठुरन है आज, तुम्हारे पास कुछ पल बैठने का मन है आज। वहीं कुमार आशीष ने वसंत ऋतु की छटा को शब्दों में ढालते हुए कहा तर-ब-तर खुशबुओं से हुई है पवन, नाचती है धरा, झूमता है गगन। डॉ. अक्षत अशेष ने रचना के माध्यम से स्वदेशी उत्पादों के महत्व पर बल देते हुए कहा देशवासियों उठो, देश का फिर से नव निर्माण करो, भारत माता चीख रही है, कुछ तो इसका ध्यान करो। आज विदेशी कंपनियों ने फैलाया फिर जाल घना, छोड़ विदेशी चीजों को, देशी चीजों का मान करो। कवयित्री डॉ. दीप्ति जोशी गुप्ता ने कहा इबादत भी, रहमत भी, हकीकत भी है,वो सृष्टि की सबसे खूबसूरत तखलीक़ है। ख़ुदा ने जब सृजन किया इस जहां का, तो कहा आज मेरा रूप जिंदा है, वो औरत है। इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, जिला उपाध्यक्ष शरदेंदु पाठक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed