{"_id":"6877f9e32a3ece7d32002f5d","slug":"leakage-in-the-pipeline-on-ujhanis-pankha-road-drinking-water-supply-stopped-badaun-news-c-123-1-sbly1035-143209-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: उझानी के पंखा रोड पर पाइप लाइन में लीकेज, पेयजल सप्लाई हुई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: उझानी के पंखा रोड पर पाइप लाइन में लीकेज, पेयजल सप्लाई हुई ठप
विज्ञापन
उझानी में पाइप लाइन लीकेज के बाद गड्ढे में भरा पानी। संवाद
उझानी। पंखा रोड पर लीक हुई पाइप लाइन के दूसरे दिन भी ठीक नहीं होने से इलाके के लोगों को पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ा। नई बस्ती के 50 से अधिक घर प्रभावित हुए।
कस्बे में पंखा रोड बाजार में बाबा कॉम्पलेक्स मोड़ के पास नगर पालिका की पेयजल पाइप लाइन में सोमवार शाम लीकेज हुई। अगले दिन सुबह घरों की टोटियों में पानी नहीं पहुंचा तो लोगों ने पालिका कार्यालय जाकर कर्मचारियों को अवगत कराया। मंगलवार दोपहर में लीकेज का पता कर उसे ठीक करने के लिए सड़क किनारे गड्ढा खोदकर उस स्थान का पाइप बदल दी गई, बावजूद इसके सप्लाई चालू नहीं हुई।
इसके चलते पंखा रोड इलाके से सटी गंज शहीदा मोहल्ले की नई बस्ती के करीब 50 से अधिक घरों में पानी नहीं पहुंचा। मोहल्ले के नई बस्ती निवासी सौरभ ने बताया कि जिन घरों में सबमर्सिबल नहीं है, वहां ज्यादा दिक्कत हुई। पालिका में जलकल अनुभाग के प्रभारी तौसीफ अहमद ने बताया कि पाइप लाइन बुधवार दोपहर में ही ठीक करा दी गई थी। इसके बाद भी कहीं पर लीकेज है तो उसे भी शाम तक ठीक करवा दिया जाएगा।