फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Lavela to Nai Sarai road will become a problem during rain

Budaun News: बारिश में मुसीबत बनेगी लावेला से नई सराय सड़क

Sat, 21 Jun 2025 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Lavela to Nai Sarai road will become a problem during rain
कलक्ट्रेट जाने वाले रोड पर हुए गड्ढों से होकर गुजरते वाहन। संवाद
बदायूं। मानसून ने दस्तक दे दी है और लावेला से नई सराय को जाने वाली सड़क पर जलभराव होने लगा है। इस सड़क पर जगह- जगह गड्ढे हैं। ऐसे में बारिश में समस्या और बढ़ेगी। पालिका के पास इस सड़क को बनवाने के लिए धनराशि नहीं है।
विज्ञापन

शहर के लावेला चौक, गांधी ग्राउंड, नई सराय होते हुए लोग बरेली-मथुरा हाईवे पर पहुंचते हैं। इस सड़क पर दिनभर हजारों वाहनों की आवाजाही रहती है। डेढ़ लेन की सड़क में गांधी ग्राउंड, कैलाश टाकीज, नई सराय पुलिस चौक के आसपास गहरे गड्ढे हैं। आठ साल से सड़क की यही स्थिति है। हर बारिश में सड़क पर जलभराव होने की वजह से दो पहिया वाहन सवार, ई-रिक्शा चालक, ऑटो अनियंत्रित होकर गिर रहे हैं। बारिश खत्म होने के बाद नगर पालिका की ओर से मिट्टी या फिर ईंट भरवाकर गड्ढों को भर दिया जाता है, लेकिन कुछ दिन बाद स्थिति जस की तस हो जाती है। बीच शहर से होकर गुजरने वाली करीब तीन किमी की सड़क की मरम्मत के लिए आठ साल से पालिका के पास धन नहीं है। पालिका की ओर से तीन बार इसका प्रस्ताव भी तैयार किया, लेकिन निर्माण नहीं कराया गया।
विज्ञापन

--
रामलीला मैदान चौक पर खुला है नाला
इस रोड पर रामलीला मैदान चौक के पास नाला खुला हुआ है। इस पर पालिका की ओर से संकेतांक के रूप में डंडा खड़ा कर दिया गया है। बारिश से पहले अगर नाले की मरम्मत नहीं हुई तो हादसा होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कचहरी के सामने बड़ा गड्ढा, बारिश में होंगे हादसे
कलक्ट्रेट से जिला अस्पताल की ओर जाने वाली सड़क में कचहरी के पास इंटरलॉकिंग टाइल बनाई गई है। इस सड़क पर बड़ा गड्ढा हो गया है। बाइक या फिर दूसरे वाहन इसमें गिर रहे हैं। पिछले छह माह से गड्ढा है।

--
- बजट के अभाव में दोनों सड़क पर काम नहीं हो पा रहा है। अगले वित्तीय वर्ष में लावेला से नई सराय को जाने वाली सड़क को बनाने का प्रयास किया जाएगा। -फात्मा रजा, अध्यक्ष, नगर पालिका

कलक्ट्रेट जाने वाले रोड पर हुए गड्ढों से होकर गुजरते वाहन। संवाद

कलक्ट्रेट जाने वाले रोड पर हुए गड्ढों से होकर गुजरते वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed