{"_id":"577fbf4a4f1c1b6f0c7fc8e7","slug":"lavela-jams-at-the-intersection-can-not-find-relief","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावेला चौराहे पर जाम से नहीं मिल रही निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लावेला चौराहे पर जाम से नहीं मिल रही निजात
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
Updated Fri, 08 Jul 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- गर्मी में आधा घंटे तक जाम में फंसे रहे तमाम वाहन
- जाम खुलवाने में ट्रैफिक पुलिस के छूट गए पसीने
शहर के प्रमुख लावेला चौक पर शुक्रवार को दोपहर करीब आधा घंटे लगे जाम ने उसमें फंसे लोगों को परेशान कर दिया। आसपास की सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ट्रैफिक पुलिस के जवान भी जाम को खुलवाने में परेशान हो गए। इस चौक पर रोजाना ही दिन में कई बार जाम लगता है फिर भी इस समस्या के स्थायी हल के लिए पुलिस ने कोई सार्थक पहल नहीं की है।
लावेला चौक से गुजरते वक्त हर वाहन चालक यहीं सोचता है कि कहीं जाम में न फंस जाए। शुक्रवार दोपहर करीब 1.15 बजे यहां पर जाम लग गया। कई स्कूलों की गाड़ियां भी जाम में फंसी हुईं थीं। गर्मी में उनमें बैठे बच्चे परेशान हो गए। हर सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम को खत्म कराने के लिए ट्रैफिक पुलिस के जवानों के भी पसीने छूट गए। काफी प्रयास के बाद करीब आधा घंटे में जाम खुल पाया। जाम फंसे लोगों का कहना था कि पुलिस की लापरवाही के कारण यह समस्या उत्पन्न होती है। ट्रैफिक पुलिस के जवान दिन में अक्सर चौक से गायब हो जाते हैं, जिसकी वजह से वाहन चालक मनमाने तरीके से संचालन करते हैं। परिणामस्वरूप जाम लग जाता है।
लोगों का कहना है कि रोजाना लगने वाले जाम के झाम से मुक्ति दिलाने को पुलिस प्रशासन को सार्थक कदम उठाने होंगे। पता हो कि रोडवेज की तमाम बसें इधर से गुजरतीं हैं। रोडवेज के चालक भी सड़क पर बस को खड़ा कर देते हैं।
विज्ञापन
जाम की बड़ी वजह यह भी है...
बदायूं। दोपहर के समय लावेला चौक पर अक्सर लगने वाले जाम के पीछे एक बड़ी वजह यह है कि शहर के स्कूलों की लगभग एक समय ही छुट्टी होती है, जिसकी वजह से उन सभी स्कूलों की बस आदि वाहन इस चौराहे पर आ जाते हैं। एक-दूसरे सड़क को पार करने के लिए जाम लग जाता है।
तत्कालीन डीएम के प्रयास लाए थे रंग
बदायूं। यहां जिलाधिकारी रहे अमित गुप्ता ने इस समस्या को लेकर कारगर कदम उठाए थे। उन्होंने शहर के सभी स्कूलों के प्रबंधकों के साथ बैठककर इस बात की हिदायत दी थी कि सभी स्कूल अपनी छु्टटी के समय आगे पीछे रखें, ताकि एक साथ उनके वाहन शहर में न आ सकें। प्रबंधकों ने उस पर अमल किया। सभी स्कूलों ने एक-दूसरे से छुट्टी का समय बदल दिया। तब काफी हद तक जाम से निजात मिल सकी।