{"_id":"1fe5b97d169bb4f82646d1f021520efe","slug":"lavela-chowk-jam-people-are-upset-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावेला चौक पर जाम से परेशान रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लावेला चौक पर जाम से परेशान रहे लोग
बदायूं
Updated Tue, 16 Feb 2016 07:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूं तो शहर में कई स्थानों पर दिनभर जाम लगता ही रहता है, लेकिन लावेला चौराहा और रोडवेज चौराहा पर दिन में कई बार जाम की स्थिति बनी रहती है, जिसमें फंसकर लोगों की खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे लॉवेला चौराहा पर जाम लग गया। जल्दबाजी में निकलने के चक्कर में फंसे लोग काफी देर तक परेशान होते रहे।
दोपहर को लावेला चौराहा जाम लगने की वजह से चौराहा से गांधी ग्राउंड के दोनों ओर जाने वाली सड़कें, धर्मशाला रोड, रोडवेज बस अड्डा की ओर और जोगीपुरा रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में फंसने के बाद कुछ लोगों ने वाहन मोड़कर अन्य रास्तों से निकलने का प्रयास किया, लेकिन जाम से बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं बचा।