फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Lathi charge over occupation of farm, nine people injured

Budaun News: खेत पर कब्जे को लेकर चली लाठी, नौ लोग घायल

Tue, 22 Apr 2025 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Lathi charge over occupation of farm, nine people injured
उझानी में खेत पर कब्जे को लेकर लठैती में घायल दोनों पक्ष के ग्रामीण। संवाद
उझानी। कटरी के धौरेरा गांव में खेत पर कब्जे को लेकर दो पक्ष के लोगों में चल रहा तनाव सोमवार सुबह लठैती में बदल गया। दोनों पक्ष के लोग लाठी- डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। घटना में हिस्ट्रीशीटर समेत दोनों पक्ष के नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्ष के आठ लोगों का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन

धौरेरा निवासी वेदराम ने पुलिस को बताया कि उनके खेत पर गांव अमीरगंज निवासी हिस्ट्रीशीटर शिवसहाय और उसके परिजनों ने कब्जा कर लिया है। शिकायत के बाद भी खेत कब्जा मुक्त नहीं हुआ तो वेदराम ने शिवसहाय समेत पांच लोगों पर नामजद रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। पुलिस ने झगड़े की आशंका के चलते दोनों पक्ष के लोगों को मुचलके पर पाबंद कर दिया था। इसके बाद भी दोनों पक्ष के लोग सोमवार सुबह लाठी- डंडे लेकर इकट्ठे हो गए। कहासुनी के बाद दोनों पक्ष के लोगों में जमकर लाठी-डंडे भी चले। हिस्ट्रीशीटर शिवसहाय (60), उसका भाई जोधपाल (40), बुजुर्ग मां महारानी (80), परिवार के लोगों में अजय (16) पुत्र जोधपाल, प्रेम सिंह (20) पुत्र बदन सिंह, दूसरे पक्ष से वेदराम (55), रामरहीस (50), श्रीकृष्ण (22) और अखिलेश (24) घायल हो गए। पुलिस ने सात घायलों का मेडिकल कराया है। हल्का प्रभारी बलवीर सिंह ने बताया कि शिवसहाय पर आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। अपहरण और लूट के मामले में वह जमानत पर है। अब, आरोपियों की मुचलके की राशि जब्त कराने कराने को कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed