फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Langur dies, report filed for beating to death

Budaun News: लंगूर की मौत, पीटकर हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज

Sun, 20 Jul 2025 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Langur dies, report filed for beating to death
बदायूं। उसावां कस्बे में एक लंगूर की मौत हो गई। बजरंग दल के महासचिव ने दूसरे समुदाय के युवक पर लंगूर की पीटकर हत्या का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

उसावां कस्बे के वार्ड आठ में एक लंगूर काफी दिनों से रह रहा था। आरोप है कि दूसरे समुदाय के एक युवक ने लंगूर को पकड़ लिया। उसे पीटा। इससे लंगूर की मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा व बजरंग दल के महासचिव अतुल कुमार गुप्ता को दी। सूचना पर दोनों मौके पर पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने मोहल्ले के ही आशिक अली पर लंगूर की हत्या का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने बताया आशिक अली ने डंडे से लंगूर को पीटा था। इस पर बजरंग दल के महासचिव ने आशिक अली के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने लंगूर के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया। इसके बाद पुलिस ने इकरार अली के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। उसावां इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed