फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Land of 17 farmers acquired for industrial corridor

Budaun News: औद्योगिक गलियारे के लिए 17 किसानों की भूमि अधिगृहीत

Sun, 11 Feb 2024 11:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Land of 17 farmers acquired for industrial corridor
विनावर क्षेत्र के इसी गंगा एक्सप्रेस-वे के नजदीक बनेगा औद्योगिक गलियारा। संवाद
गंगा एक्सप्रेस-वे : 680 किसानों की भूमि होगी अधिग्रहीत, कागजात तैयार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। मेरठ से प्रयागराज के बीच बनाए जा रहे 594 किमी के गंगा एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर औद्योगिक गलियारा विकसित करने के लिए भूमि अधिग्रहण शुरू हो गया है। 17 किसानों की भूमि औद्योगिक गलियारा के लिए अधिगृहीत कर बतौर मुआवजा 1.50 करोड़ का भुगतान भी कर दिया गया है। 15 फरवरी तक 31 और किसानों की भूमि अधिगृहीत कर ली जाएगी।
गंगा एक्सप्रेस-वे बदायूं की चार तहसीलों के 85 गांवों से होता हुआ गुजरेगा। बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे और मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे को भी आपस में जोड़ेगा। इन दोनों हाईवे पर जंक्शन बनाए जाने हैं। यहां आसपास औद्योगिक गलियारा विकसित किया जाएगा। औद्योगिक गलियारे के लिए 680 किसानों की भूमि को अधिग्रहण के लिए चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन

भूमि अधिग्रहण के लिए किसानों से सहमति पत्र लिए जा रहे हैं। 48 किसानों के सहमति पत्र मिलने के बाद 17 किसानों की भूमि का बैनामा कर अधिग्रहीत कर लिया गया है। भूमि अधिग्रहण के लिए 31 किसानों के कागजात तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



-
कृषि योग्य भूमि के अधिग्रहण पर भाकियू को आपत्ति
औद्योगिक गलियारा के लिए चिह्नित की गई भूमि में काफी कृषि योग्य भूमि भी है। कृषि योग्य भूमि के अधिग्रहण पर भाकियू ने आपत्ति जताई है। पिछले दिनों भाकियू ने भूमि अधिग्रहण के विरोध में ज्ञापन भी दिया था। इसके बाद से किसानों की ओर से मिलने वाले सहमति पत्रों की गति धीमी हो गई है। भाकियू के मंडल प्रवक्ता राजेश सक्सेना का कहना है कि कृषि योग्य भूमि का जबरिया अधिग्रहण का विरोध किया जाएगा।




----------
औद्योगिक गलियारे के लिए भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है। 17 किसानों की भूमि के बैनामा हो गए हैं। प्रक्रिया तेजी से चल रही है। जहां भी समस्याएं आ रही हैं उनको भी दूर किया जा रहा है।
- अरुण कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट/भूमि अध्यापित अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed