फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Lalu Cricket Club and Bilsi team won the match

Budaun News: लालू क्रिकेट क्लब और बिल्सी की टीम ने जीते मैच

Tue, 12 Aug 2025 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Lalu Cricket Club and Bilsi team won the match
रोहित शर्मा को मैन ऑफ द मैच देते आयोजक। संवाद - फोटो : reasi news
बिल्सी। बदायूं बस स्टैंड के निकट मैदान पर चल रहे टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को दो मुकाबले खेले गए। इसमें पहला मैच लालू क्रिकेट क्लब व रॉयल क्रिकेट क्लब के बीच में हुआ। इसमें लालू क्रिकेट क्लब ने मैच जीता। दूसरा मैच बिल्सी क्रिकेट क्लब व रियाज क्रिकेट क्लब के बीच में हुआ। इसमें बिल्सी क्रिकेट क्लब ने शानदार जीत दर्ज की। रोहित शर्मा और रेना मैन ऑफ द मैच बने।
विज्ञापन

पहला मुकाबला लालू क्रिकेट क्लब और रॉयल क्रिकेट क्लब के बीच में हुआ। इसमें रॉयल क्रिकेट क्लब के कप्तान मुबीन खान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लालू क्रिकेट क्लब ने पहले खेलते हुए 10 ओवर में सात विकेट पर 106 रन बनाए। टीम के लिए संजू ने 36, सचिन ने 19, रोहित भूरा ने 11, करन ने नौ, सुमित ने छह और संजय ने सात रन जोड़े। रॉयल क्रिकेट क्लब की ओर से मुनाजिर ने तीन, नेम सिंह और राघव ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल क्रिकेट क्लब की टीम लालू क्रिकेट क्लब की धारदार गेंदबाजी के सामने टिक नहीं पाई और सिर्फ 34 रन पर ऑलआउट हो गई। जितेंद्र ने 13, जहीर ने 7 और कप्तान मुबीन ने चार रन बनाए। लालू क्रिकेट क्लब के लिए रोहित शर्मा ने चार विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी, वहीं विजय ने तीन और संजू ने एक विकेट लिया। इस तरह लालू क्रिकेट क्लब ने 76 रनों से मुकाबला जीत लिया। शानदार गेंदबाजी के लिए रोहित शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला बिल्सी क्रिकेट क्लब और रियाज क्रिकेट क्लब के बीच में हुआ। इसमें बिल्सी क्रिकेट क्लब के कप्तान रागिब अंसारी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। रियाज क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 10 ओवर में छह विकेट पर 91 रन बनाए। टीम के लिए सुरेंद्र सिंह ने शानदार 42, शिवली ने 21, अर्जुन ने नौ, अरुण ने तीन, सोमवीर ने दो और जयदेव ने एक रन बनाए। बिल्सी क्रिकेट क्लब की ओर से अतर ने दो और रिशू ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिल्सी क्रिकेट क्लब ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट के नुकसान पर आसानी से 92 रन बना लिए और मैच सात विकेट से जीत लिया। टीम के लिए रेना ने ताबड़तोड़ 32, रिशू ने 21, सौरभ ने 18, मोहित ने 12 और मोजिम ने सात रन बनाए। रियाज क्रिकेट क्लब के लिए अरुण कुमार, राजपूत और शिवली को एक-एक विकेट मिला। शानदार बल्लेबाजी के लिए रेना को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



---

मैच के दौरान मौजूद लोग

टूर्नामेंट के दोनों मुकाबलों में दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस मौके पर विशाल ठाकुर, रिजवान मलिक, इकरार अहमद, मिंटू सागर, बुमराह, अभिषेक शर्मा, वसीम कुरैशी, जीतू सैनी, समीर कादरी सहित कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।

रोहित शर्मा को मैन ऑफ द मैच देते आयोजक। संवाद

रोहित शर्मा को मैन ऑफ द मैच देते आयोजक। संवाद- फोटो : reasi news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed