{"_id":"66afd40787475c745601f044","slug":"lakhs-stolen-from-four-houses-in-kadar-chowk-islam-nagar-badaun-news-c-123-1-sbly1004-123536-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कादरचौक-इस्लामनगर के चार घरों से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कादरचौक-इस्लामनगर के चार घरों से लाखों की चोरी
विज्ञापन
इस्लामनगर के नूरपुर पिनौनी में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद
बदायूं। जिले में शनिवार रात कादरचौक और इस्लामनगर थाना क्षेत्र में चार घरों से लाखों की चोरी हो गई। कई अन्य घरों में भी चोरी की कोशिश की गई। सभी मकान मालिकों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है, जिस पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
कादरचौक। थाना क्षेत्र के गांव लोहाठेर में शनिवार रात पांच घरों में नकब लगाई गई, लेकिन चोर केवल दो घरों से चोरी कर सके। फहीमउद्दीन के घर से नकब लगाकर चोर करीब पांच तोला सोना और डेढ़ किलो चांदी समेत तीन लाख रुपये नकद चोरी करके ले गए। शनिवार रात फहीमउद्दीन और उनकी पत्नी जुबरैना अपने घर में सो रही थी। उनके बच्चे दिल्ली में काम करते हैं। रात किसी समय चोरों ने उनके घर में पीछे से नकब लगा लिया और उस कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। अंदर से ही सारा सामान खंगालकर ले गए।
दंपती सुबह उठे तो उन्होंने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद देखा ताे हैरान रह गए। घर के पीछे जाकर देखा तो दीवार में नकब लगा था। उनके पड़ोसी शुबराति अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। रात उनके घर से नकब लगाकर सोने-चांदी के जेवर समेत काफी सामान चोरी हो गया। चोरों ने उनके घर में भी नकब लगाया। वहीं पर एक फ्रिज रखी थी। चोरों ने उसे धक्का देकर गिरा दिया और चोरी की घटना को अंजाम दिया। उनके घर में कितना सामान चोरी हुआ है यह उनके आने के बाद ही पता चलेगा। उनके अलावा चोरों ने गांव के ही चांद खां, टीटू यादव और दिनेश यादव के घर में भी नकब लगाया था, लेकिन चोर यहां कुछ ले जाने में कामयाब नहीं हो पाए।
विज्ञापन
नूरपुर पिनौनी। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर पिनौनी निवासी ठाकुर जयवीर सिंह और उनकी पत्नी अपने घर के बाहर सो रहीं थीं। उनके बेटे छत पर सो रहे थे। शनिवार रात चोर सीढ़ी लगाकर उनके घर में घुस गए और सोने-चांदी के जेवर चुरा ले गए। जब परिवार वाले सोकर उठे तो उन्हें चोरी के बारे में पता चला।
चोर कांता प्रसाद शर्मा के घर में भी घुसे थे। उनके घर से एक सूटकेस चोरी गया है। उसमें क्या सामान रखा था, अभी यह स्पष्ट नहीं है। इसके अलावा राकेश के घर से चोर दो सोने की चेन, अंगूठी, झुमकी, पाजेब और 12 हजार रुपये चुरा ले गए हैं। बताते हैं कि चोर उनके परिवार वालों और पालतू कुत्ते को कोई नशीला पदार्थ सुंघा गए थे। उनके घर में एक मोबाइल भी पड़ा मिला है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। बाद में पता चला कि किसी युवक का मोबाइल चोर चुरा लाए थे। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।