फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Lakhs of rupees were cheated from two women by cheating, report filed

Budaun News: धोखाधड़ी कर दो महिलाओं से लाखों रुपये ठगे, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 18 Jul 2023 01:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 18 Jul 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of rupees were cheated from two women by cheating, report filed
बदायूं। शहर की दो महिलाओं के साथ एक व्यक्ति ने लाखों की धोखाधड़ी कर दी। कबूलपुरा मोहल्ले के व्यक्ति ने एक महिला के करीब तीन लाख रुपये ठग लिए और दूसरी महिला का अंगूठा लगवाकर फाइनेंस पर टीवी-फ्रिज ले लिए। दोनों पीड़िताओं ने एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मोहल्ला कबूलपुरा की ममता देवी का कहना है कि उनके पति एक वर्ष से बीमार हैं। उनका ऑपरेशन होना था, इससे उन्हें रुपयों की सख्त जरूरत थी। इसकी जानकारी होने पर पड़ोसी अवधेश शर्मा और उसकी पत्नी हेमलता शर्मा घर आए। उन्होंने उसे गले लगा लिया। बोले- तुम्हारी परेशानी खत्म हो जाएगी। वह ममता को छह सड़का स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर ले गए। उसका आधार कार्ड और पेन कार्ड ले लिया। वहां उससे अंगूठा लगवाया। फिर आरोपी ने एक टीवी और एक फ्रिज फाइनेंस पर ले लिया।
विज्ञापन

कबूलपुरा गौटिया की सीमा का कहना है कि छह वर्ष पहले उनके पति की मृत्यु हो चुकी है। उन्हें अपनी बेटी की शादी करनी थी। पड़ोसी अवधेश शर्मा फाइनेंस का कार्य करता है। उसने उसके तीन खाते बना रखे हैं। वह हर माह रुपये जमा करने आता था। तीनों खातों में उनके 2,98,800 रुपये जमा थे। ये रुपये एक फरवरी, 2023 को लौटने थे, लेकिन आरोपी ने रुपये नहीं लौटाए। शिकायत करने पर 50,000 रुपये वापस किए और बाकी रुपये लौटने को तारीख दे दी, लेकिन आरोपी ने तय समय में रुपये नहीं लौटाए। दोनों महिलाओं की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed