फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Labourer dies after being run over by a vehicle in Budaun

Budaun News: वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 28 Feb 2026 01:09 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 28 Feb 2026 01:09 PM IST
सार

बदायूं के वजीरगंज क्षेत्र में मजदूरी कर पैदल घर जा रहे युवक को किसी वाहन ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। त्योहार से पहले हुए हादसे से उसके परिवार में मातम पसर गया। 

विज्ञापन
Labourer dies after being run over by a vehicle in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं जनपद के वजीरगंज थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूरी कर पैदल घर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव बरौर अमानुल्लाहपुर निवासी 30 वर्षीय किशनवीर पुत्र रोशन लाल कस्बा वजीरगंज में मजदूरी करता था। वह रोज की तरह मजदूरी कर शुक्रवार शाम को पैदल अपने घर वापस जा रहा था। तभी गांव के बाहर मुख्य सड़क पर सामने से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। 
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल किशनवीर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल बदायूं रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed