{"_id":"678418549060a1eb3d0df0bb","slug":"laborer-dies-after-coming-in-contact-with-high-tension-line-badaun-news-c-123-1-bdn1007-132647-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मजदूर की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मजदूर की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित शेखूपुर चीनी मिल में ट्रक के ऊपर चढ़कर गन्ने की बगास उतारते समय एक मजदूर की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने मौत हो गई। पुलिस ने मजदूर का शव पोस्टमार्टम को भेजा है। ठेकेदार के मुंशी ने विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है।
उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव नसरुल्लापुर निवासी बंटू यादव 20 वर्ष पुत्र धीरपाल मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। रविवार को वह ठेकेदारी पर ट्रक से गन्ना की बगास उतारने के लिए शेखूपुर स्थित चीनी मिल आया था। उसके साथ आए मुंशी उमाशंकर ने बताया कि बंटू ट्रक पर गन्ने की बगास उतारने के लिए चढ़ा था।
इस दौरान वह ट्रक के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसकर अचेत हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस टीम मजदूर को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस की सूचना पर परिवार के लोग भी रोते बिलखते मेडिकल कालेज आ गए। मुंशी उमाशंकर ने विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। परिजनों के कहने पर पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम को भेजा है।