फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   KYC is not being done on the Farmer Registry Portal due to non-visibility of Khatauni

Budaun News: खतौनी न दिखने से नहीं हो रही फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल पर केवाईसी

Sun, 02 Feb 2025 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
KYC is not being done on the Farmer Registry Portal due to non-visibility of Khatauni
फरियादी दीपक गुप्ता। संवाद
बदायूं। जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने तहसील बिल्सी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को शिकायतों का गंभीरतापूर्वक व समयबद्ध निस्तारण करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि आवश्यक है, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर 62 शिकायती व प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से पांच का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन


संपूर्ण समाधान दिवस में ग्राम दविहारी के राम रक्षपाल सिंह ने शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी खतौनी पोर्टल पर दिखाई नहीं दे रही है। इस कारण फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल पर केवाईसी नहीं हो पा रही है। उसने समस्या निराकरण के लिए कहा। इस पर जिलाधिकारी ने राजस्व निरीक्षक को मामले को देखकर निस्तारण के लिए कहा।
विज्ञापन

ब्लॉक सहसवान के ग्राम रफीनगर निवासी श्याम चन्द्र ने शिकायती पत्र दिया। कहा कि उसके स्वर्गीय पिता पीतम सिंह का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने को उसने सभी अभिलेख तहसील बिल्सी में जमा किए थे, सचिव के पास जाने में वह टाल-मटोल करते हैं, जिस कारण उसे अब तक पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। उसने मृत्यु प्रमाण पत्र देने की मांग की। इस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी बिल्सी को अग्रेत्तर कार्रवाई कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाधान दिवस में चकरोड से अवैध कब्जा हटवाने, भूमि की पैमाइश कराने सहित राजस्व विभाग की 20 अन्य विभागों की 42 सहित कुल 62 शिकायती व प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए। इनमें से पांच का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष के गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। इस अवसर पर एसएसपी ब्रजेश कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।






फरियादियों ने दर्ज कराईं अपनी-अपनी शिकायतें
पालिका ने अब तक नहीं दिया 40 लाख का बकाया
बिल्सी नगर के मोहल्ला संख्या चार निवासी दीपक गुप्ता ने कहा कि 2019 में उसने पालिका के निर्माण कार्य कराए थे। इसमें से पालिका ने कुछ का भुगतान भी कर दिया। वर्तमान में करीब 40 लाख रुपये बकाया पालिका पर निकल रहा है। कई बार समाधान दिवस में शिकायत कर चुके हैं, आज तक भुगतान नहीं हो सका है।




चार बार शिकायत के बाद भी नहीं हुआ नाला निर्माण
तहसील क्षेत्र के गांव अंबियापुर निवासी ओम शर्मा ने बताया कि गांव में उनके घर के सामने लंबे समय से नाला निर्माण नहीं कराया गया है। इस कारण गांव में अक्सर जलभराव और गंदगी की समस्या बनी रहती है। चार बार संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत कर चुका हूं। मगर किसी भी अधिकारी ने कोई गौर नहीं किया है।


शिकायत के बाद भी नहीं हट सका कब्जा
गांव सिद्धपुर चित्रसेन निवासी सोमेंद्र सिंह ने बताया कि गांव में गाटा संख्या 337 पर सरकारी भूमि है। इस पर गांव के कुछ लोगों ने अपना कब्जा कर निर्माण कर लिया है। इसको लेकर कई बार तहसील एवं थाना समाधान दिवस में शिकायत की गई है। मगर किसी ने इसको गंभीरता से नहीं लिया।



रात में फसलें बर्बाद कर जा रहे छुट्टा पशु
मोहल्ला संख्या एक निवासी सोनू यादव ने बताया कि उनके अधिकांश खेत अंबियापुर बाहरी क्षेत्र में स्थित हैं, जिनमें गेहूं आदि की फसल तैयार हो रही है। लंबे समय से छुट्टा पशुओं की समस्या बनी हुई है। जो रात के समय उनकी फसलों को लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने छुट्टा पशुओं की समस्या का निराकरण कराए जाने को लेकर समाधान दिवस में कई बार शिकायत की है। मगर सुनवाई आज तक नहीं हो सकी।

फरियादी दीपक गुप्ता। संवाद

फरियादी दीपक गुप्ता। संवाद

फरियादी दीपक गुप्ता। संवाद

फरियादी दीपक गुप्ता। संवाद

फरियादी दीपक गुप्ता। संवाद

फरियादी दीपक गुप्ता। संवाद

फरियादी दीपक गुप्ता। संवाद

फरियादी दीपक गुप्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed