फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Kunal's body was found on the third day, SDRF in search of the other three

कुणाल का शव मिला, गंगा में बहे तीन लोगों का सुराग नहीं

Mon, 18 Oct 2021 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Kunal's body was found on the third day, SDRF in search of the other three
कछला (बदायूं)में गंगा में तलाश में जुटे निजी गोताखोर। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी/कछला (बदायूं)। दुर्गा प्रतिमा विसर्जित करने के दौरान शुक्रवार को गंगा में बहे चार लोगों में कुणाल शर्मा का शव रविवार सुबह मिल गया। पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर उसके परिवार को सौंप दिया। बाकी तीन लोगों की तलाश में पूरे दिन गोताखोर और अन्य लोग जुटे रहे। सहयोग के लिए बरेली से राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की 10 सदस्यीय टीम भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

बरेली से टीम इंचार्ज महेंद्र नाथ के साथ गंगाघाट पहुंचे एसडीआरएफ के जवानों ने सबसे पहले शुरू से ही तलाशी अभियान में जुटे गोताखोरों से जानकारी ली। बाद में मोटरबोट के जरिए कादरचौक क्षेत्र से तीन-चार किमी आगे तक बहे लोगों की तलाश की। इससे पहले कछला निवासी गोताखोर सुखपाल कश्यप की सुबह साढ़े आठ बजे गंगा में उतराते एक शव पर नजर पड़ी। शव बाहर निकालने पर उसकी शिनाख्त पिता बृजेश शर्मा ने कुणाल शर्मा के रूप में की। शव फूल चुका था, शव वहीं पर मिला जहां प्रतिमा विसर्जित की गई थी। कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। बाद में कुणाल के परिवार वाले शव लेकर फिरोजाबाद चले गए।
विज्ञापन

यहां बता दें शुक्रवार को दिन में दुर्गा प्रतिमा विसर्जित करने के दौरान फिरोजाबाद जिले के नारखी थाना क्षेत्र के बछगांव निवासी दीपक गुप्ता, राहुल शर्मा उर्फ रामू, कुणाल शर्मा और भोला बह गए थे। बहे लोगों का सुराग न लगने पर परिवार वालों ने शनिवार को बरेली-मथुरा हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश भी की थी। इधर, रविवार को घाट पर सीओ बिल्सी, थानाध्यक्ष कादरचौक और मुजरिया के साथ अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात रहा। प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि निजी, पीएसी और एसडीआरएफ के गोताखोर पूरी मुस्तैदी से खोजबीन में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहे युवकों के परिवार ने लगाई थी एसडीआरएफ बुलाने की गुहार
तीन दिन पहले गंगा में बहे चार युवकों के परिवार वालों ने शनिवार को मांग की थी कि जब पीएसी और निजी गोताखोरों को सफलता नहीं मिल पा रही है तो एनडीआरएफ या फिर एसडीआरएफ को खोजबीन में लगाया जाए। इसके बाद सीओ गजेंद्र सिंह क्षोत्रिय ने अफसरों को पूरी वस्तुस्थिति से अवगत कराया था। शाम को डीएम, एसएसपी समेत कई अफसर गंगाघाट पर पहुंचे थे।

एसडीआरएफ की टीम में 10 सदस्य हैं। सभी तलाशी अभियान में लगे हैं। पुलिस, पीएसी और एसडीआरएफ की पहली प्राथमिकता गंगा में बहे लोगों को तलाश करना है। बहे लोगों के परिवार वालों को गंगाघाट के पास एक धर्मशाला में ठहराया गया है।
- गजेंद्र सिंह क्षोत्रिय, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed