फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   KPL: Khushalpur Team Wins Opening Match by 21 Runs

केपीएल : उद्घाटन मैच खुशहालपुर की टीम ने 21 रन से जीता

Sun, 10 May 2026 11:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
KPL: Khushalpur Team Wins Opening Match by 21 Runs
गोविंद मीना को मैन ऑफ द मैच देते आयोजक। संवाद
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव करियामई में शिव क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में करियामई प्रीमियर लीग (केपीएल) रविवार से शुरु हो गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच राजपुर रोशननगर और खुशहालपुर की टीम के मध्य मैच खेला गया। खुशहालपुर की टीम ने 20 रन से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का उद्घाटन सहसवान के विधायक ब्रजेश यादव ने किया। यहां सबसे पहले मैदान पर दोनों टीम के बीच टॉस किया गया। इसमें राजपुर रोशननगर के कप्तान सुनील कुमार ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले खेलते हुए खुशहालपुर की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 103 रन का स्कोर खड़ा किया। इसमें सर्वाधिक रन सुधाशु ने 29, अरुण मीना ने 25, सचिन कुमार ने 17, कप्तान सत्यवीर ने 9 बनाए।
विज्ञापन

राजपुर रोशननगर टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए डिंपल ने दो और भोला व राहुल ने तीन-तीन विकेट लिए। इसके बाद 104 रन का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी राजपुर रोशननगर टीम कुल 82 रन के स्कोर भी धराशायी हो गई। इसमें भोला ने 19, मनोज कुमार ने 11, राजेश ने 10 रन बनाए। वहीं खुशहालपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए सचिन मीना ने तीन, गोविंद मीना ने पांच और टिंकू ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार खुशहालपुर की टीम को 21 से विजयी घोषित किया गया। टीम की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी गोविंद मीना को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेश यादव, मुनेश कुमार, पवन कुमार, प्रदीप यादव, मुन्ना यादव, उदयवीर सिंह, वीरेश मीना, बाबूराम मीना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed