फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Kotdar did not give ration after getting thumb impression, report filed

Budaun News: अंगूठा लगवाकर राशन नहीं देता था कोटेदार, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 06 Feb 2024 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Kotdar did not give ration after getting thumb impression, report filed
बदायूं। वजीरगंज इलाके के एक कोटेदार को अंगूठा लगवाकर राशन न देना भारी पड़ गया। शिकायत पर जब मामले की जांच कराई गई तो तमाम ग्रामीणों ने बताया कि कोटेदार उनसे अंगूठा लगवा लेता था लेकिन उन्हें राशन नहीं देता था। कई बार टीम जांच करने गांव पहुंची लेकिन राशन की दुकान हर बार बंद मिली। इसके बाद दुकान का ताला तोड़ा गया और भौतिक सत्यापन कराया गया। उसमें भी राशन पूरा नहीं पाया गया। इस पर पूर्ति निरीक्षक शुभ्रा मिश्रा ने कोटेदार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मामला वजीरगंज ब्लॉक क्षेत्र के गांव कुर्वी का है। दिसंबर 2023 में ग्राम कुर्वी निवासी विपिन यादव, शेरबहादुर, रजनी और श्रीपाल ने अधिकारियों से शिकायत की थी कि उनके गांव का कोटेदार राशन नहीं देता है जबकि हर माह उनके अंगूठा लगवा लिए जाते हैं। उन्हें पर्ची भी थमाई जाती है लेकिन राशन देने के दौरान उनकी पर्ची लेकर फाड़ दी जाती है।
विज्ञापन

शिकायत पर पूर्ति निरीक्षक शुभ्रा मिश्रा उनके गांव पहुंचीं लेकिन राशन की दुकान बंद मिली। कोटेदार संजीव कुमार भी मौके पर मौजूद नहीं मिला। इसकी उन्होंने रिपोर्ट बनाकर एसडीएम को दी। एसडीएम के आदेश पर 30 दिसंबर को दोबारा टीम गांव पहुंची। इस दौरान भी दुकान बंद थी। इसके बाद दूसरे दिन भी टीम गांव गई लेकिन तब भी दुकान बंद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने ताला तोड़वाकर दुकान खुलवाई। उसमें एक गैस सिलिंडर और कुछ खाद्यान्न रखा मिला। इसके बाद गांव के श्रीपाल, कुसुम, शकुंतला, रजनी, ममता, बूंदा देवी, कीर्ति, आरती, नीरज देवी समेत 53 कार्ड धारकों के बयान दर्ज किए गए। सभी ने यही बताया कि कोटेदार उन्हें राशन नहीं देता है। उन्हें पर्ची भी देता है लेकिन राशन देने के दौरान उनकी पर्ची फाड़ दी जाती है। उनका अंगूठा लगवा लिया जाता है।

दुकान के भौतिक सत्यापन के दौरान 38.71 क्विंटल गेहूं, 68.43 क्विंटल चावल, 15.97 क्विंटल बाजरे की कालाबाजारी पाई गई। इस पर पूर्ति निरीक्षक शुभ्रा मिश्रा ने कोटेदार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed