फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   korona

बरेली भेजा कोरोना संक्रमित बैंक अधिकारी, खंगाली जा रही हिस्ट्री

Mon, 27 Apr 2020 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
korona
बदायूं। जिले में कोरोना संक्रमित निकले बैंक अधिकारी को रविवार सुबह बरेली भेज दिया गया। इससे पूर्व बैंक अधिकारी से उनके संपर्क में आने वालों की जानकारी ली गई। दोपहर के समय सीएमओ स्वयं चूना मंडी इलाके में पहुंचे। उन्होंने बैंक अधिकारी के मकान मालिक और उनके परिवार वालों से जानकारी ली। साथ ही सभी को घर में क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

बैंक अधिकारी शनिवार रात आई रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित निकला था। देर रात जैसे ही रिपोर्ट आई कि स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सुकुमार अग्रवाल कोरोना वार्ड की ओर भागे। उन्होंने संक्रमित निकले बैंक अधिकारी को तुरंत पॉजिटिव आने की जानकारी दी और बताया कि वह डरे नहीं। सावधानी पूर्वक दूसरे लोगों से अलग रहें। तो वहीं दूसरी टीम चूना मंडी इलाके में पहुंच गई। टीम ने तुरंत बैंक अधिकारी के मकान मालिक को सचेत किया। उन्हें बताया कि वह अपने घर से बाहर न निकलें। परिवार में जो भी लोग हैं। सभी दूरी बनाएं रखें। सुबह तक स्वास्थ्य विभाग इस भागदौड़ में लगा रहा। रविवार सुबह करीब 11 बजे संक्रमित बैंक के अधिकारी को एंबुलेंस से बरेली भेज दिया गया। बताते हैं कि देर रात से लगी टीम के संज्ञान में अब तक तीन लोग संपर्क में आने वाले पता चले हैं। उन्हें उनके घर में क्वांरटीन कर दिया गया है। शाम के समय उनके सैंपल भी लिए गए।
विज्ञापन

इधर, रविवार दोपहर सीएमओ डॉ. यशपाल सिंह एक टीम के साथ चूना मंडी मोहल्ला पहुंचे। उन्होंने स्वयं मकान मालिक से बात की। उनसे जानकारी ली कि बैंक अधिकारी कितने समय तक मकान पर रहे, किस किस व्यक्ति से मिले। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अभी हिस्ट्री खंगालने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक अधिकारी के मकान मालिक के परिवार के लोगों के लिए सैंपल
कोरोना संक्रमित बैंक अधिकारी के संपर्क में आने वाले मकान मालिक के परिवार के चार लोग बताए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग रविवार देर शाम उन्हें जिला अस्पताल ले गया। जहां उनके सैंपल लिए गए हैं। 5 तीन लोगों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में क्वांरटीन किया गया है। बताते हैं कि बैंक अधिकारी मकान पर ज्यादा समय नहीं रुका था। हालत खराब होने की वजह से सामाजिक दूरी का भी पालन किया गया था। इससे ज्यादा लोग संपर्क में नहीं आए।

कोरोना संक्रमित निकले बैंक अधिकारी को बरेली भेज दिया गया है। उसके संपर्क में कितने लोग आएं हैं। इसका पता लगाया जा रहा है। बाकी उसके मकान मालिक को क्वांरटीन में रहने को कहा गया है। स्टाफ के बारे में भी पता लगा रहे हैं।
डॉ. यशपाल सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed