फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   kissan

कर्ज में डूबे किसान ने जहर खाकर जान दी

Fri, 01 Oct 2021 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
kissan
बनवारी फाइल फोटो। संवाद - फोटो : BADAUN
उघैती (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव कूबरी में बृहस्पतिवार दोपहर एक किसान ने कीटनाशक खाकर जान दे दी। वह भाकियू कार्यकर्ता भी था। परिवारवालों का आरोप है कि कार्यकर्ता ने बैंक से पौने तीन लाख रुपये का कर्ज लिया था जो बढ़कर साढ़े पांच लाख हो गया था। परिवार वालों ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराए बिना अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम कूबरी निवासी 60 वर्षीय बनवारी खेतीबाड़ी करके परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। उनके बेटे दिलीप के मुताबिक पिता बनवारी ने वर्ष 2013 में एक बैंक की स्थानीय शाखा से दो लाख 82 हजार रुपये का कर्जा लिया था। उन्होंने 2016 तक किस्ते जमा कीं लेकिन उसके बाद परिवार की आर्थिक हालत बिगड़ गई और वह किस्तें जमा नहीं कर सके। इससे उन पर पांच लाख 40 हजार रुपये का कर्जा हो गया।
विज्ञापन

कई बार संबंधित बैंक के शाखा प्रबंधक उन्हें सूचना भिजवा चुके थे। वह फोन कर रहे थे और लोगों से भी ऋण जमा करने के लिए कहलवा रहे थे। इससे बनवारी मानसिक रूप से परेशान थे। बृहस्पतिवार सुबह बनवारी ट्यूबवैल पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। जब वह दोपहर तक नहीं लौटे तो परिवार वाले वहां पहुंचे। इस दौरान वह कीटनाशक दवा खा चुके थे। परिवार वाले उन्हें अस्पताल ले जाते इससे पहले उनकी मौत हो गई। बाद में परिवार वालों ने उनके शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
भाकियू नेताओं ने की पांच लाख के मुआवजे की मांग
बदायूं। भाकियू कार्यकर्ता बनवारी की मौत पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने मुआवजा दिलाने की मांग की है। भाकियू नेता रामाशंकर संखवार के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता उनके घर पहुंचे। झांझन सिंह, छोटेलाल, अमरपाल सिंह यादव, थान सिंह यादव, मोहर सिंह यादव, नवाब सिंह, जगदीश सिंह ने कहा कहा कि इस मामले में जल्द ही डीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। मंडलीय नेता राजेश कुमार सक्सेना ने भी फोन करके परिवार वालों से जानकारी ली। उन्होंने भाकियू नेता का कर्जा माफ कराने और उनके परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। संवाद

--
उघैती के कूबरी गांव में किसान की मौत के संबंध में पुलिस को सूचना नहीं मिली है और न ही कोई शिकायती पत्र आया है। अगर परिवार वाले तहरीर देते हैं तो जांच कराई जाएगी। उसके बाद ही कोई कार्रवाई होगी।
- सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed