फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   kissan Andolan

केंद्रीय मंत्री की बर्खास्तगी को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

Wed, 27 Oct 2021 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
kissan Andolan
भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को ज्ञापन दिया। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। राष्ट्रीय आह्वान पर मंगलवार को किसान संयुक्त मोर्चा ने जिले भर में पंचायतें करने के बाद केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के इस्तीफे और उनको जेल भेजने की मांग की। किसानों ने राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन भी दिया। मालवीय आवास पर भाकियू जिलाध्यक्ष रामचंद्र यादव की अध्यक्षता में पंचायत की गई।
विज्ञापन

किसान संयुक्त मोर्चा के आंदोलन और पंचायत के दौरान मालवीय आवास पर काफी फोर्स तैनात रहा। जिलाध्यक्ष रामचंद्र यादव ने कहा कि सरकार हिटलरशाही कर रही है। कृषि कानूनों की वापसी और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री की बर्खास्तगी तक आंदोलन जारी रहेगा। मंडलीय नेता राजेश सक्सेना ने कहा कि बेमौसम बारिश और बाढ़ के कारण फसलों को भारी नुकसान हुआ है। केंद्र और प्रदेश सरकारें जनता को गुमराह करने के लिए विज्ञापनों के नाम पर करोड़ों फूंक रहीं हैं, लेकिन किसानों को मुआवजा नहीं मिल रहा। अब तक किसानों की मौत के मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को बर्खास्त नहीं किया गया है। वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह ने भी सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन

पंचायत के दौरान मालवीय आवास पर एसडीएम सदर डॉ. राजेश कुमार पहुंचे। किसानों ने उनको पांच सूत्री ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बारिश और बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान के मुआवजे, कृषि कानूनों की वापसी, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के इस्तीफे और गिरफ्तारी समेत पांच मांगें की गई हैं। इस मौके पर रामाशंकर शंखधार, जोगेंद्र सिंह, सुखपाल सिंह, अनोखेलाल, चोब सिंह, कल्याण सिंह राठौर, नरेंद्र कुमार सक्सेना, कल्लन मियां, नूरुद्दीन, जावेद अख्तर, निर्मल सिंह आदि रहे। जिले में तहसील स्तर भी किसान संयुक्त मोर्चा ने पांच सूत्री ज्ञापन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed