{"_id":"3fe6d254509286388529cb190d5a6cac","slug":"kisan-unioun-againts-with-cdo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने कछला चौराहे पर सीडीओ का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने कछला चौराहे पर सीडीओ का पुतला फूंका
उझानी (बदायूं)।
Updated Sat, 20 Dec 2014 08:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सरौता के पास नहर खोदे जाने के बाद फसलें बर्बाद होने और शौचालयों में घोटाले की शिकायत पर कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कछला चौराहे पर मुख्य विकास अधिकारी का पुतला भी फूं का।
यूनियन के जिला उपाध्यक्ष जुगेंद्र सिंह के नेतृत्व में शनिवार को अपराह्न में जुटे कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक क्षेत्र के गांव ननाखेड़ा के मजरा रमनगला में विकास कार्यों में गोलामाल का आरोप लगाया कि शौचालय बनवाने के नाम पर ग्रामीणों का आर्थिक उत्पीड़न किया गया। बीडीओ से लेकर सीडीओ तक ने शिकायत पर गौर नहीं किया। सरौता के पास दो साल पहले खोदी गई नहर से ग्रामीणों को नुकसान बताया। आरोप है कि हर साल ही फसलें तबाह हो जाती हैं।
गुस्साए कार्यकर्ताओं ने कछला चौराहे पर सीडीओ और बीडीओ के खिलाफ प्रदर्शन किया। अफसरों के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। कार्यकर्ताओं ने सीडीओ का पुतला फूंक दिया। कार्यकर्ताओं ने शौचालय निर्माण में गोलमाल की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शनकारियों में नंदराम वर्मा, सुरेंद्र शर्मा, सालिगराम, राजपाल, भोले, ब्लॉक अध्यक्ष सोमवीर सिंह, राकेश कुमार, मीहलाल, रोशन सिंह, सुखपाल और राजेंद्र शर्मा आदि शामिल थे।