फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   kisan andolan

गांधी प्रतिमा पर उपवास करने पहुंचे किसान नेताओं की पुलिस से तकराकर

Sun, 31 Jan 2021 11:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
kisan andolan
बदायूं। महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर शनिवार को एक भाकियू नेता गांधी प्रतिमा पर एक दिन का उपवास करने पहुंचे। यहां उनको उपवास से रोक दिया गया। सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी, इंस्पेक्टर कोतवाली जसवीर सिंह फोर्स के साथ गांधी पार्क पहुंच गए। यहां किसान नेताओं को उपवास से रोका गया। इस दौरान अधिकारियों और किसान नेताओं में नोकझोंक हो गई। बाद में किसान नेता पार्क के गेट पर बैठ गए। कुछ देर बाद उनको गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने की इजाजत मिली, लेकिन वहां किसान नेता उपवास पर बैठ गए।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में गांजीपुर बार्डर पर किसान आंदोलन के दौरान पुलिस और किसानों की झड़प केे विरोध में किसान नेता एक दिन का उपवास करने गांधी प्रतिमा पर पहुंचे थे। मंडल प्रवक्ता राजेश सक्सेना के नेतृत्व में पहुंचे किसानों को गांधी पार्क में प्रवेश से रोक दिया गया। राजेश सक्सेना ने कहा कि राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश टिकैत के साथ जो जुल्म सरकार ने किया है उसका जवाब दिया जाएगा। किसानों को जब रोका गया तो नगर उपाध्यक्ष सतीश साहू की भी पुलिस कर्मियों से तकरार हो गई। बाद में गांधी पार्क का गेट तो खोला गया, लेकिन उपवास की अनुमति नहीं दी गई। इसके बावजूद किसानों ने गांधी प्रतिमा पर उपवास किया। राजेश सक्सेना ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकारें किसान आंदोलन को कुचलना चाहती हैं, लेकिन इसमें वह कामयाब नहीं होंगी। इस दौरान किसानों ने लगातार दिल्ली कूच का भी ऐलान किया। इस मौके पर भागमल यादव, शेर सिंह यादव, सुरेश गुप्ता, कल्लन मियां, नरेंद्र सक्सेना, नेत्रपाल सिंह, नरोत्तम मौर्य, गंगा सिंह शाक्य, नसरीन बेगम, साबिर हुसैन आदि रहे।
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने किया किसानों के धरने का समर्थन
बदायूं। गांधी ग्राउंड में गांधी प्रतिमा के पास एक दिन का उपवास करने पहुंचे किसान नेताओं के आंदोलन का कांग्रेस ने समर्थन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में गांधी भी गांधी प्रतिमा पर पहुंचे। यहां महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दो मिनट का मौन रखा गया। ओमकार सिंह ने कहा कि सरकार हिटलरशाही पर उतारू है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन को कांग्रेस का पूरा समर्थन रहेगा। इस मौके पर शफी अहमद, मोहम्मद यशब, एराज चौधरी आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed