{"_id":"6716b0e25cff1352dc01a814","slug":"kiran-and-sarfaraz-got-first-place-in-100-meter-race-badaun-news-c-123-1-sbly1018-128147-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सौ मीटर की दौड़ में किरन और सरफराज ने पाया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सौ मीटर की दौड़ में किरन और सरफराज ने पाया पहला स्थान
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में आयोजित खेल प्रतियोगिता में दौड़ लगाती छात्राएं। संवाद
बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्र-छात्राओं का वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों के साथ सोमवार को शुरू हुआ। इस दौरान दौड़, क्रिकेट समेत कई प्रतियोगिताएं कराई गईं। प्रतियोगिताएं 24 अक्तूबर तक चलेंगी।
कार्यक्रम की शुरुआत केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा व विधायक महेश गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर की। खेलकूद प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में छात्रा वर्ग में एमबीबीएस बैच 2021 की किरन पटेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मरियम लतीफ ने दूसरा और अनिष्का चन्द्रा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
वहीं, छात्र वर्ग में सरफराज खान ने पहला स्थान प्राप्त किया, विशाल ने दूसरा और रवि गुप्ता ने तीसरा स्थान हासिल किया। क्रिकेट का सेमीफाइनल मुकाबला एमबीबीएस बैच 2019 और 2020 के बीच खेला गया। इसमें 2020 बैच विजयी रहा। कार्यक्रम में संस्थान के सभी चिकित्सा शिक्षक, कॉलेज ऑफ नर्सिंग और पैरामेडिकल के शिक्षक, कर्मचारीगण और सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।