फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   King Daksha's procession was taken out with great pomp in Ujhani

Budaun News: उझानी में धूमधाम से निकाली गई राजा दक्ष की शोभायात्रा

Fri, 22 Aug 2025 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
King Daksha's procession was taken out with great pomp in Ujhani
उझानी में शोभायात्रा में शामिल राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति। संवाद
उझानी। राजा दक्ष प्रजापति की जयंती शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। देवी और देवताओं की झांकियों के साथ कलाकारों ने मनमोह लिया। इससे पहले प्रदेश के नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने राजा दक्ष की झांकी का पूजन किया। उन्होंने सामाजिक उत्थान को आपसी एकजुटता की वकालत भी की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे ज्ञान कोल्ड स्टोरेज के सामने से शोभायात्रा शुरू हुई। इसमें राजा दक्ष प्रजापति की झांकी के अलावा देवी और देवताओं के स्वरूप ट्रैक्टर- ट्रॉलियों पर सवार हुए। प्राइवेट बस स्टैंड से लिंक रोड के रास्ते यात्रा मुख्य बाजार से होकर कछला और बिल्सी रोड से निकाली गई। काली अखाड़े के कलाकारों ने मनमोह लिया। राधा और कृष्ण बने कलाकारों के साथ यात्रा में शामिल लोग भी झूम उठे। शोभायात्रा का प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति ने पूजन किया। राज्यमंत्री प्रजापति, विधायक हरीश शाक्य और भाजपा नेता हर्षवर्धन लोधी के साथ खुली कार पर सवार होकर निकले।
विज्ञापन

इससे पहले ज्ञान मैरिज होम के परिसर में आयोजित प्रजापति समाज के लोगों की सभा में राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि समाज के लोगों को सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक उत्थान की दिशा में आगे बढ़कर काम करना चाहिए। ऐसे में कार्यक्रमों में सजातीय बच्चों और महिलाओं की सहभागिता भी आवश्यक है। इससे उन्हें समाज के लिए काम करने की प्रेरणा मिलेगी। आयोजकों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजीव कुमार, रामकिशोर प्रजापति, रवेंद्र कुमार ने अतिथियों को सम्मानित किया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में सजातीय लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed