{"_id":"652cc540f9069fc66e0fe23e","slug":"kidnapping-and-murder-of-innocent-child-in-badaun-father-said-make-son-voice-2023-10-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपहरण कर मासूम की हत्या: पिता बोला- बेटे की आवाज सुनवा दो... बदमाश ने कहा- बेहोश है; अब सामने आया ऑडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण कर मासूम की हत्या: पिता बोला- बेटे की आवाज सुनवा दो... बदमाश ने कहा- बेहोश है; अब सामने आया ऑडियो
Mon, 16 Oct 2023 10:51 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 16 Oct 2023 10:51 AM IST
सार
बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के कस्बा मुड़िया धुरेकी निवासी जुल्फिकार के आठ वर्षीय बेटे शारिक की अपहरण के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव उघैती क्षेत्र में गन्ने के खेत में मिला था। पीड़ित पिता और अपहरणकर्ताओं के बीच हुई बातचीत की अब ऑडियो सामने आई है।
विज्ञापन
बदायूं में मासूम की हत्या के बाद प्रदर्शन करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के मुड़िया धुरेकी में अपहरण कर छात्र की हत्या के मामले में ऑडियो सामने आया है। किडनैपर ने अपहरण के बाद बच्चे के पिता से फोन पर चार लाख रुपये फिरौती मांगी थी। जिस फोन नंबर से फिरौती की कॉल आई थी, बाद में उसी नंबर पर बच्चे के पिता ने कॉल की और कहा कि मेरे बेटे की आवाज सुनवा दो। इस पर किडनैपर कहता है कि तुम्हारा लड़का बेहोश है। उसके पास दो घंटे का टाइम है। रुपये भेजो और अपने लड़के को ले जाओ। पुलिस को खबर नहीं होनी चाहिए।
यह है घटना
फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के कस्बा मुड़िया धुरेकी निवासी जुल्फिकार के आठ वर्षीय बेटे शारिक की अपहरण के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव उघैती क्षेत्र में गन्ने के खेत में मिला था। थाना पुलिस ने जब हत्यारोपी शाहरुख और उसके पिता सद्दीक को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तब उन्होंने छात्र के शव के बारे में बताया था। इसके बाद पुलिस ने खेत से शव बरामद किया था।
शारिक के परिवार वालों का कहना था कि आरोपियों ने फिरौती लेने के लिए अपहरण किया था। चूंकि पड़ोस का मामला था, इससे आरोपियों को डर था कि अगर छात्र को जिंदा छोड़ दिया तो मामला खुल जाएगा और वे पकड़े जाएंगे, इसलिए अपहरण के बाद उन्होंने बच्चे की हत्या कर दी और शव गन्ने के खेत में फेंक दिया। इस मामले में पुलिस की भी लापरवाही सामने आई थी।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार ने किया प्रदर्शन
पुलिस ने आरोपी शाहरुख को जेल भेज दिया है, जबकि उसके पिता सद्दीक को थाने में बैठाए रखा। सद्दीक का बड़ा और और छोटा बेटा फरार हैं। पीड़ित परिवार ने रविवार दोपहर फैजगंज बेहटा थाने के सामने प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि पुलिस छात्र की हत्या में शामिल दो आरोपियों को बचा रही है। पुलिस केवल शाहरुख को आरोपी मान रही है।

छात्र के परिजनों ने बताया कि दूसरे दिन अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई लेकिन तब तक उन्हें पता नहीं था कि छात्र को अगवा करने वाले कौन हैं। बृहस्पतिवार दोपहर जब सद्दीक दोबारा उनके घर पर आया और उसने फिरौती की कॉल आने की जानकारी दी। सद्दीक के बताए फोन नंबर पर कॉल की तो पता लगा कि वह नंबर और आवाज उसके बेटे शाहरुख की है।
पुलिस ने सद्दीक और उसके बेटे शाहरुख को पकड़कर शव बरामद कर लिया। बावजूद पुलिस ने न तो सद्दीक के खिलाफ कार्रवाई की और न ही उसके छोटे बेटे पर। जबकि तीनों पिता-पुत्रों ने मिलकर शारिक का अपहरण और उसकी हत्या की थी लेकिन पुलिस केवल शाहरुख को ही दोषी मान रही है।
रविवार दोपहर को पीड़ित परिवार के लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर सद्दीक और उसके छोटे बेटे के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर फैजगंज बेहटा थाने के सामने मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर बैठ गए।
यह देख एसओ सिद्धांत शर्मा और तमाम पुलिस कर्मी बाहर निकल आए। परिवार वालों का आरोप था कि एसओ और थाना पुलिस ने हाईवे से हटाने के लिए उनसे धक्कामुक्की की। उन्हें जबरन हाईवे से हटाकर धकेलते हुए थाने की तरफ कर दिया।
हालांकि बाद में थाना पुलिस उन्हें समझाने के लिए अंदर ले गई। परिवार वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े थे। एसओ सिद्धांत शर्मा का कहना है कि एक आरोपी ने जुर्म किया था।
उसकी सजा पूरे परिवार को नहीं मिलनी चाहिए। अगर वास्तव में उनकी बात सही है तो विवेचना में सारी सच्चाई सामने आ जाएगी। फिर उसके हिसाब से कार्रवाई होगी। परिवार वालों को हाईवे से हटाया गया था। उनसे धक्कामुक्की नहीं की गई।
पिता बोले- तीन लोगों ने किया अपराध
शारिक के पिता जुल्फकार का कहना है कि उसका अपहरण करके सद्दीक ले गया था और फिरौती मांगने वाला उसका छोटा बेटा था। आरोपी उनके पड़ोस में रहते हैं। वह सभी को अच्छी तरह जानते हैं और आवाज भी पहचानते हैं।
शारिक के पिता जुल्फकार का कहना है कि उसका अपहरण करके सद्दीक ले गया था और फिरौती मांगने वाला उसका छोटा बेटा था। आरोपी उनके पड़ोस में रहते हैं। वह सभी को अच्छी तरह जानते हैं और आवाज भी पहचानते हैं।
उन्होंने फिरौती मांगने वाले उसके छोटे बेटे की भी आवाज पहचान ली थी तब से वो भी लापता है। इन सभी लोगों ने फिरौती की रकम लेने के लिए छात्र का अपहरण किया था और बाद में उसकी हत्या कर दी लेकिन थाना पुलिस केवल शाहरुख के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
परिवार वालों के सवाल
- सद्दीक उन्हें छात्र के लापता होने की जानकारी देने किस आधार पर आया था
- फिरौती की कॉल सद्दीक के मोबाइल पर ही क्यों आई
- सद्दीक ने अपने बेटे के ही नंबर को पहचानने से क्यों इन्कार किया था
- जानकारी होने पर परिवार वाले भागने क्यों लगे थे
- अगर सद्दीक आरोपी नहीं तो पुलिस उसे थाने में क्यों बैठाए है
- आरोपियों की कॉल डिटेल और लोकेशन क्यों नहीं बता रही पुलिस
- फिरौती की रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराने के बावजूद क्यों नहीं मान रही पुलिस