फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   kidnap attempted of farmer

किसान के अपहरण का प्रयास

Mon, 28 Dec 2015 12:13 AM IST
अमर उजाला, बदायूं
अमर उजाला, बदायूं Updated Mon, 28 Dec 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
सिविल लाइंस थाने के गांव सिलहरी निवासी रमेश यादव पुत्र डाल चंद्र ने गांव के ही पुष्पेंद्र यादव का खेत बंटाई पर ले रखा है। इसमें रमेश यादव ने अपने भाई रनवीर यादव के साथ गन्ना की फसल की है। रविवार को दोनों भाई खेत पर गन्ना की कटाई कर रहे थे। रनवीर डनलप में गन्ना भर कर चला गया। रमेश खेत पर ही रहा। इसी दौरान दोपहर को तीन सशस्त्र बदमाश वहां पहुंचे और उसे दबोच कर विजय यादव के गन्ने के खेत में ले गए। उसके हाथ-पांव बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। थोड़ी देर को वह वहां से हटे। रमेश के पास मोबाइल था। किसी तरह उसने फोन अपने गांव कर दिया। खबर मिलने पर गांव में तमाम लोगों ने जंगल में पहुंच कर खेतों का घेराव कर लिया। इस दौरान बदमाश रमेश को खेत में ही छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


खबर मिलने पर पुलिस को मौके पर भेजा गया था। कई घंटे जंगल में कांबिंग भी की गई। घटना संदिग्ध मालूम दे रही है। अपहृत के बयान के आधार पर पड़ताल कराई जा रही है। घटना के संबंध में गांव वालों से भी पूछताछ की गई है।
विज्ञापन

-अनिल यादव, एसपी सिटी

कई दिन से फिराक में थे बदमाश
सिलहरी। बदमाश कई दिन से रमेश यादव की फिराक में थे। शुक्रवार रात भी चार बदमाशों ने रमेश के घेर से दो भैंस चोरी करने की कोशिश की थी। आहट होने पर रमेश के जागने पर भाग गए। रमेश की मानें तो शनिवार को भी खेत पर तीन बदमाश उसके पीछे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबे समय से बदमाशों की धमाचौकड़ी
सिलहरी। इलाके में बदमाश लंबे समय से धमाचौकड़ी मचा रहे हैं। रात्रि गश्त न होने की वजह से बदमाशों की आवाजाही बनी हुई है। पिछले दिनों भी सिलहरी के जंगलों में बदमाश देखे गए थे। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में उस समय कांबिंग भी की थी। लगातार बदमाशों की आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed