{"_id":"5dff66b68ebc3e87b0706b97","slug":"kidnap-and-murdor-badaun-news-bly389018929","type":"story","status":"publish","title_hn":"विक अपहरण हत्याकांड के मुख्य आरोपी की रिमांड पर सुनवाई आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विक अपहरण हत्याकांड के मुख्य आरोपी की रिमांड पर सुनवाई आज
विज्ञापन
बदायूं/बिसौली। निजामुद्दीन शाहपुर गांव के गल्ला व्यापारी अवनीश गुप्ता के 18 वर्षीय पुत्र विवेक गुप्ता की फिरौती के लिए अपहरण के बाद हत्या के मामले में मुख्य आरोपी विशेष उर्फ बंपी की रिमांड पर सुनवाई सोमवार को होगी। बंपी की गिरफ्तारी कर्नाटक के कोपल से हुई थी। ऐसे में ट्रांजिट रिमांड के चलते उसे समय रहते कोर्ट में पेश करना था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया और वहां से जेल भेज दिया गया। ऐसे में उससे ज्यादा पूछताछ नहीं हो सकी थी।
गल्ला व्यापारी अवनीश गुप्ता के बेटे विवेक का 11 अगस्त को अपहरण करने के बाद हत्या कर दी गई थी। चार माह के बाद 13 दिसंबर को विवेक का कंकाल गांव के ही विशेष उर्फ बंपी के घर में दफन मिला था। आरोपियों की गिरफ्तारी में खुद डीजीपी ओपी सिंह ने दिलचस्पी दिखाई थी। मुख्य आरोपी विशेष उर्फ बंपी को पुलिस ने कर्नाटक के कोपल के गंगापुर पोस्ट इलाके से गिरफ्तार किया था। यहां वह एक स्कूल में गार्ड की नौकरी करता था। दूसरे आरोपी विशेष उर्फ बंपी के रिश्ते के भतीजे अर्जुन को यूपी के सुल्तानपुर से गिरफ्तार किया गया था। दोनों को 17 दिसंबर को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से जेल भेज दिया गया था। इस मामले में पुलिस बंपी और अर्जुन के अलावा बंपी की पत्नी सपना, पिता सत्यपाल और भाई विकास को भी जेल भेज चुकी है। अब तक विवेक का मोबाइल बरामद नहीं हुआ है। कई और तथ्यों के बारे में भी पुलिस को बंपी से जानकारी जुटानी है। हालांकि, पूछताछ में बंपी ने पुलिस को बताया था कि उसने विवेक का मोबाइल गांव के तालाब में फेंका है। पुलिस ने इसे खोजने की कोशिश भी की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इंस्पेक्टर पंकज लवानिया ने बताया कि हम मुख्य आरोपी विशेष उर्फ बंपी की रिमांड की कोशिश में लगे हैं। सोमवार को रिमांड पर बहस होने के साथ रिमांड की तारीख तय होने की उम्मीद है। उससे पूछताछ में कई और तथ्य सामने आने की उम्मीद है।