फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   kidnap and murdor

मुख्य आरोपी के पिता और भाई को भी पुलिस ने जेल भेजा

Thu, 19 Dec 2019 07:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 07:41 PM IST
विज्ञापन
kidnap and murdor
बिसौली। निजामुद्दीन शाहपुर गांव के गल्ला व्यापारी अवनीश गुप्ता के 18 वर्षीय पुत्र विवेक गुप्ता की फिरौती के लिए अपहरण के बाद हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी के पिता और भाई को भी जेल भेज दिया। हालांकि, यह दोनों पुलिस हिरासत में ही थे, लेकिन मंगलवार रात दोनों को थाने से छोड़ दिया गया था। विवेक के परिवार और गांव के लोगों ने व्यापारी नेताओं के साथ कोतवाली घेरी तो बुधवार को दोनों को फिर से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

गल्ला व्यापारी अवनीश गुप्ता के चार माह से लापता बेटे का कंकाल गांव के ही विशेष सिंह उर्फ बंपी के घर में मिला था। बंपी ने अपने रिश्ते के भतीजे अर्जुन, पत्नी सपना के साथ मिलकर विवेक की चार माह पहले फिरौती के लिए अपहरण कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने विशेष उर्फ बंपी को कर्नाटक के कोपल और अर्जुन को यूपी के सुल्तानपुर से गिरफ्तार किया था। मंगलवार को इन्हें जेल भेज दिया गया। सपना को पहले ही जेल भेजा जा चुका था। बंपी का पिता सत्यपाल और भाई विकास भी पुलिस हिरासत में थे। मंगलवार को दोनों को पुलिस ने छोड़ दिया था। इस बारे में जानकारी होने पर दर्जनों लोगों ने बुधवार को कोतवाली का घेराव किया। इसके बाद इन्हें पुलिस ने फिर से गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि बंपी के बयान के आधार पर दोनों को जेल भेजा गया है। बंपी ने बयान में कहा है कि विवेक की हत्या में उसका पिता और भाई भी शामिल हैं। इंस्पेक्टर पंकज लवानिया ने बताया कि मुख्य आरोपी के पिता और भाई की हत्याकांड में संलिप्तता पाई गई है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed