{"_id":"5825e2f74f1c1bc932b3a3d5","slug":"khatu-naresh-shobhayatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाटू नरेश की शोभायात्रा में झूमे श्याम भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाटू नरेश की शोभायात्रा में झूमे श्याम भक्त
ब्यूरो/बदायूं
Updated Fri, 11 Nov 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
खाटू नरेश की शोभायात्रा में झूमे श्याम भक्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाटू नरेश श्री श्याम प्रभु की जयंती शुक्रवार को धूमधाम से मनाई गई। हवन-पूजन के बाद शोभायात्रा निकलनी शुरू हुई, तो एमजीपी कॉलेज रोड बाबा के जयकारों से गूंज उठा। श्याम बाबा के निशान (झंडे) लहराते हुए शोभायात्रा में नाचते-गाते चले श्याम भक्त पैदल चलकर जजपुरा स्थित श्याम प्रभु के मंदिर पहुंचे। बाबा को निशान अर्पित कर भक्तों ने छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया। साथ ही भंडारे में प्रसाद भी पाया।
श्याम बाबा की शोभायात्रा सुबह में करीब 10 बजे एमजीपी कॉलेज रोड स्थित अजय कुमार मित्तल के निवास से शुरू हुई। हवन के दौरान सैकड़ों भक्तों ने आहुतियां अर्पित कीं। शोभायात्रा स्टेशन रोड से होकर बदायूं रोड मार्केट में पहुंची तो दुकानदारों ने बाबा की झांकी पर फूल बरसाए। बाबा के निशान लहराते हुए भक्तों ने गुणगान भी किया। भजनों पर युवक और युवतियां थिरक उठीं। भक्तों को रास्ते में जलपान कराया गया। आतिशबाजी भी दागी गई।
करीब आठ किलोमीटर तक पैदल चलकर ही जजपुरा स्थित श्याम बाबा के मंदिर पहुंचे भक्तों ने सबसे पहले निशान अर्पित किए। आयोजकों में परशुरामपुरिया परिवार की ओर से बाबा को छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया गया। बिल्सी, बिसौली, बदायूं और बरेली निवासी भक्त भी मंदिर पहुंचे। उन्होंने भी बाबा की जय-जयकार करते हुए पूजा-अर्चना की। भक्तों ने भंडारे में प्रसाद भी पाया। शोभायात्रा में अजय कुमार मित्तल, राजकुमार बंसल, अभिषेक बंसल, अशोक गर्ग, अश्वनी गोयल, मनीष गोयल, संजीव मित्तल, परम थरेजा, दीपक गर्ग, संजय मित्तल, अंकुर गोयल, नवीन गुप्ता, अमित माहेश्वरी, अमित मित्तल और अमित गोयल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
पुलिस को भी करनी पड़ी मशक्कत
उझानी। श्याम जयंती पर शोभायात्रा में जुटी महिला-पुरुष भक्तों की भीड़ के मद्देनजर पुलिस को बदायूं रोड समेत जजपुरा मंदिर के सामने पुलिस तैनात कर वाहनों की रफ्तार पर विशेष नजर रखी गई। पुलिस ने भारी वाहनों के आवागमन को भी नियंत्रित रखा। एक-दो बार तो पुलिस को भी मशक्कत करनी पड़ गई।