फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Khaki raised the broom, the dirt of the police station

खाकी ने उठाई झाड़ू, थानों की गंदगी साफ की

Fri, 24 Mar 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Fri, 24 Mar 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Khaki raised the broom, the dirt of the police station
safai - फोटो : amar ujala
-पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में एसएसपी के नेतृत्व में चला अभियान
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वच्छता अभियान चलाने के आदेश का असर पुलिस थानों में दिखाई दिया। जिले के कई थानों में इंस्पेक्टर, उपनिरीक्षक और आरक्षियों ने हाथ में झाड़ू थामकर कूड़ा-करकट साफ किया। पूरे कैंपस को खुद ही चमका डाला। पुलिस परेड ग्राउंड में एसएसपी महेंद्र यादव, एसपी सिटी अनिल यादव, एसपी देहात संजय राय, सीओ सिटी अभिषेक यादव ने पुलिस अधिकारियों के साथ श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया। कोतवाली में इंस्पेक्टर लोकेंद्र सिंह और सिविल लाइंस थाने में इंस्पेक्टर जमीरुल हसन के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। अलापुर थाने में इंस्पेक्टर इंद्रेश कुमार ने स्टाफ के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया। 

उघैती थाना भी साफ हुआ
उघैती। थाना और कस्बा के मुख्य बाजार में सफाई अभियान चला। थानाध्यक्ष नरेश कश्यप ने पूरे स्टाफ के साथ थाना परिसर, कार्यालय और अपने-अपने आवासों की अभियान के तौर पर सफाई की। थानाध्यक्ष ने सभी दुकानदारों को सफाई के बारे में जानकारी दी। उन्होंने प्रत्येक दुकानदार को डस्टबिन रखने की सलाह दी और दुकानदारों से गंदगी न करने के लिए कहा। इस दौरान एसआई विजेंद्र शर्मा,  हिमांशु शुक्ला, श्रीकृष्ण यादव, राजपाल सिंह, ब्रजेश कुमार यादव, प्रेमसिंह यादव रामपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उझानी कोतवाली भी चमक गई
उझानी। कोतवाली में शुक्रवार सुबह में सफाई अभियान चला। परिसर में खड़े कबाड़ वाहनों के आसपास पुलिस कर्मियों ने पहले घास फूस उठाया फिर झाडू़ लगाकर सफाई की। नालियों में भी पानी डालकर कीचड़ को बहा दिया गया। करीब एक घंटा तक चले सफाई अभियान के दौरान इंसपेक्टर गोपीचंद्र यादव के साथ दरोगा और सिपाहियों के साथ महिला पुलिस कर्मी भी नजर आईं। प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस कर्मियों को स्वच्छता का पाठ भी पढ़ाया। साथ ही आवासीय परिसर में सफाई रखने की हिदायत भी दी गई। अभियान में अरविंद यादव, अवधेश यादव, संजय शर्मा, सुरेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, अर्जुन सिंह, रमेश बाबू आदि का भी सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिल्सी थाना चमाचम
बिल्सी। सफाई अभियान के तहत शुक्रवार को थाना परिसर में कोतवाल संजय कुमार गोयल के नेतृत्व में स्टाफ के साथ सफाई अभियान चलाया। कार्यालय एवं परिसर में फैली गदंगी को दूर किया। इस मौके पर एसआई योगेंद्र सिंह, मनोज कुमार त्यागी, रमेश चंद्र, शैलेंद्र सिंह, संतोष कुमार, संजीव कुमार, सुनील कुमार, अरुण कुमार, भीष्म यादव, बलवेंद्र सिंह, राजवीर, सुरेंद्र सिंह, सुभाष चंद्र, मुरारी लाल, धर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे। 

बीएसए दफ्तर में भी हुई सफाई
बदायूं। शुक्रवार को बीएसए कार्यालय में कक्षों को फिनायल से धोया गया और पुरानी रद्दी को अलग रूम में शिफ्ट किया गया। बीएसए कार्यालय में अभी तक चारों तरफ तंबाकू की पीक और रद्दी के ढेर दिखाई देते थे। बीएसए पीसी यादव ने कार्यालय के सभी कर्मचारियों को अपने चैंबर  को साफ रखने और कार्यालय में तंबाकू न खाने की सख्त हिदायत दी।

बाट-माप विभाग ने स्वच्छता की शपथ ली
दातागंज। बाट-माप विभाग में स्वच्छता की शपथ ली गई। निरीक्षक एसके सरोज और कर्मचारियों ने मिलकर महात्मा गांधी के सपने को पूरा करने के लिए शपथ ली। कहा कि हर वर्ष 100 घंटे में से हर सप्ताह दो घंटे श्रमदान करके स्वच्छता के इस संकल्प को पूरा करेंगे। इसमें प्रारंभ में पहले स्वयं के परिवार, मुहल्ले, गांव और कार्यस्थल को स्वच्छ बनाने का कार्य प्रणाली बनाई गई है।


स्वच्छता की शपथ दिलाई
बिसौली। चीनी मिल में समस्त अधिकारी और कर्मचारियों ने समारोहपूर्वक स्वच्छता की शपथ ली। मिल के उपाध्यक्ष राम आसरे यादव ने मिल के सभी अधिकारिओं और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर विजेंद्र सिंह, वसीम खान, वेदपाल चौहान, अनिल यादव, केपी यादव, एचएस नागरा, राजीव कुमार, हिमांशु आदि लोग प्रमुखता से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed