{"_id":"ffbd3ca348b017cedb2a7640966db665","slug":"kawwali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्लीम और टीना की कव्वाली ने बांधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्लीम और टीना की कव्वाली ने बांधा
बिसौली।
Updated Sun, 01 Mar 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसौली महोत्सव के दूसरे दिन मशहूर कव्वाल तस्लीम आरिफ और टीना के मुकाबले ने समां बांध दिया। कभी शायरी ने गुदगुदाया, तो कभी जोश का संचार किया। डीएम शंभूनाथ ने कहा कि बिसौली महोत्सव एक अच्छी शुरूआत है।
नगर के जूनियर हाईस्कूल में चल रहे महोत्सव के दूसरे दिन कव्वाली का शुभारंभ डीएम शंभूनाथ ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद मुकाबले में मशहूर कव्वाल तस्लीम आरिफ और लखनऊ से पधारीं टीना आमने-सामने हुईं। टीना ने पहले तो खुदा की इबादत की। कहा कि मेरी खुश्बू में, मेरे अहसास में बसता है, वो कहीं मेरे आसपास रहता है। इसके बाद शायरा ने कव्वाली पेश की-
मिटोगे इस तरह कि अपनी निशानी भी न पाओगेे,
मेरी जुल्फ ों से उलझोगे तो निशानी भी न पाओगे।
तस्लीम आरिफ ने इसी माहौल को बनाए रखते हुए शायरी पेश की-
गजलों को आइना वनने में वक्त लगता है
नई दुल्हन को संवरने में वक्त लगता है।
एसडीएम गुलाबंचद्र ने कहा कि सभी के प्रयासों के चलते ही यह महोत्सव इस मुकाम पर पहुंचा है। महोत्सव मे सीओ राजवीर सिंह, चेयरमैन अबरार अहमद, फैजगंज चेयरमैन मेहरबान खां, कोतवाल सिद्धार्थ मिश्र, महेंद्र प्रताप यादव, शहंशाह खां, जयपाल सिंह, विपनेश मिश्र, अनूप शर्मा, अुनज शर्मा, चितरंजन गुप्ता, सभासद मितुल वार्ष्णेय, अन्नू रस्तोगी, डा. प्रवीण शर्मा, डा. मनोज, गौरीशंकर कथूरिया, रामप्रकाश गुप्ता मौजूद रहे। संचालन रामप्रकाश गुप्त ने किया।
विज्ञापन
जादूगर ने दिखाए कारनामे
जादूगर जुगनू के करतबों पर बच्चों ने जमकर तालियां बजाईं। जादूगर ने लड़की गायब करा तो सब हैरान रह गए। बाद में उन्होंने बताया कि यह सब हाथ सफ ाई है। अंत में सपा के प्रदेश सचिव राजेंद्र पाठक ने कहा कि ऐसे आयोजनों से सद्भाव बढ़ता है। सचिव अनूप शर्मा ने आभार जताया।
शैक्षिक प्रदर्शनी लगाई
बिसौली। बिसौली महोत्सव में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा लगायी गयी शैक्षिक प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। उच्च प्राथमिक विद्यालय हरर्रायपुर के बच्चों, शिक्षक कुंवरसेन और साहू सावेंद्र गुप्ता ने विज्ञान के विभिन्न प्रयोग करके दिखाए। उप जिला अधिकारी गुलाब चंद्र, चेयरमैन अबरार अहमद, खंड शिक्षा अधिकारी लालबाबू द्विवेदी, सह समन्वयक सिराजुल हसन खां, मोनिका गुप्ता, तरंग सक्सेना, हेमंत बाबू आदि ने अवलोकन किया।