फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Kasganj SOG arrested the accused of shooting the inspector from budaun

Budaun News: ससुराल में छिपा था इंस्पेक्टर को गोली मारने का आरोपी, कासगंज एसओजी ने किया गिरफ्तार

Fri, 05 Jan 2024 04:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 05 Jan 2024 04:50 PM IST
सार

एसओजी टीम ने बृहस्पतिवार रात दलेलगंज में दबिश देकर तीन लोगों को दबोच लिया। उनमें एक आरोपी करन सिंह नाम का बताया जा रहा है, जिसे एसओजी अपने साथ कासगंज ले गई है। 

विज्ञापन
Kasganj SOG arrested the accused of shooting the inspector from budaun
Arrested demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के पड़ोसी जनपद कासगंज में इंस्पेक्टर को गोली मारने का एक आरोपी उसावां थाना क्षेत्र के गांव दलेलगंज में छिपा हुआ था। पिछले दो दिन से कासगंज की एसओजी उसकी तलाश में डेरा जमाए हुए थे। इस दौरान एसओजी ने तीन लोगों को दबोच लिया, लेकिन मामले में शामिल एक आरोपी को अपने साथ ले गई।

विज्ञापन


दो दिन पहले कासगंज जिले के सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव नरपत नगला में इंस्पेक्टर हरिभान सिंह राठौड़ को गोली मार दी गई थी। तभी से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। उनमें एक आरोपी की ससुराल उसावां थाना क्षेत्र के गांव दलेलगंज में है। घटना के बाद एक आरोपी दलेलगंज में आकर छिप गया था। 

विज्ञापन

रात में दबिश देकर दबोचा आरोपी 
सिकंदरपुर वैश्य थाना पुलिस और कासगंज की एसओजी टीम उसको तलाश कर रही थी। एसओजी टीम भी उसावां इलाके में घेराबंदी कर रही थी। बृहस्पतिवार रात एसओजी टीम ने दलेलगंज में दबिश देकर तीन लोगों को दबोच लिया। उनमें एक आरोपी करन सिंह नाम का बताया जा रहा है, जिसे एसओजी अपने साथ कासगंज ले गई है। 

बाकी दो अन्य लोगों को थाने से छोड़ दिया गया है। बताया जा रहा है कि करन सिंह नाम का व्यक्ति इंस्पेक्टर पर हुए हमले के मामले में शामिल था। एसओ मान बहादुर सिंह ने बताया कि कासगंज एसओजी टीम आई थी। यहां से एक व्यक्ति को पकड़कर ले गई है। हमसे पुलिस बल मुहैया कराने को कहा गया था। इससे ज्यादा हमें कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed