फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Kasganj dealer's business certificate cancelled for selling e-carts without registration

Budaun News: बिना पंजीकरण ई-कार्ट बेचने वाले कासगंज के डीलर का व्यवसायिक प्रमाणपत्र निरस्त

Sun, 20 Sep 2026 01:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 20 Sep 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Kasganj dealer's business certificate cancelled for selling e-carts without registration
बदायूं। 17 जून काे उझानी क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाईवे पर दो ट्रैक्टर चालकों के रेस लगाने के दौरान टक्कर लगने से छह महिलाओं की मौत होने के मामले में शासन ने बिना पंजीयन के ई-कार्ट बेचने पर मेसर्स केसी ऑटोमोटिव के डीलर का व्यवसायिक प्रमाणपत्र निरस्त कर दिया। परिवहन विभाग के अधिकारियों की रिपोर्ट के बाद शासन ने आदेश जारी कर कासगंज आरटीओ को भेज दिया है। वहीं, इस प्रकरण में दोनों ट्रैक्टरों के पंजीयन और चालकों के लाइसेंस भी निरस्त किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

उझानी कोतवाली क्षेत्र के फूलपुर गांव और बुटला बोर्ड के बीच बरेली-मथुरा हाईवे पर 17 जून की दोपहर भीषण हादसा हो गया था। एक ही साइड पर रेस लगा रहे दो ट्रैक्टर चालकों की लापरवाही से ई-कार्ट में सवार एक ही परिवार की चार महिलाओं सहित छह की मौत हो गई थी। तीन लोग घायल हुए थे। महिलाएं मुरावन नगला से ई-कार्ट से शादी की रस्म भात मांगने के लिए पड़ोसी गठोना गांव जा रही थीं। तभी हादसा हो गया था। जिस ई-कार्ट में महिलाएं सवार थीं, उसका पंजीयन नहीं हुआ था।
विज्ञापन

सनी पुत्र संजू निवासी वार्ड चार, कछला ने इस ई-कार्ट को 14 जून को मेसर्स केसी ऑटोमोटिव, राज कोल्ड के सामने अमनपुर रोड, कासगंज से खरीदा था। बिना पंजीयन के डीलर ने ई-कार्ट बेच दिया था। यह बात जांच में सामने आने के बाद शासन को मेसर्स केसी ऑटोमोटिव के डीलर का व्यवसायिक प्रमाणपत्र निरस्त करने के लिए रिपोर्ट भेजी गई थी। इधर, एआरटीओ हरिओम ने बताया कि शासन ने कासगंज के डीलर का व्यवसायिक प्रमाणपत्र निरस्त कर दिया है। इसकी रिपोर्ट शासन से ही कासगंज आरटीओ को भेज, इसकी कॉपी यहां भी भेजी गई थी। उन्होंने बताया कि घटना करने वाले दोनों ट्रैक्टरों के पंजीयन व चालकों के लाइसेंस निरस्त किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed