{"_id":"68e568739bdf4d8e280e4d48","slug":"karwa-chauth-crowds-of-women-gathered-in-the-market-to-buy-bangles-badaun-news-c-123-1-sbly1018-148562-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: करवाचौथ... बाजार में चूड़ी खरीदने के लिए लगी महिलाओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: करवाचौथ... बाजार में चूड़ी खरीदने के लिए लगी महिलाओं की भीड़
विज्ञापन
दुकान पर खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद
- फोटो : स्वयं
बदायूं। करवाचौथ के लिए महिलाओं ने मंगलवार को जमकर खरीदारी की। कपड़े, जेवर और सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर जबरदस्त भीड़ दिखी। महिलाओं ने मेहंदी लगवाया। इसके अलावा करवा, सीकें, दीये आदि भी खूब बिके। सुहागिनों के लिए सबसे खास पर्व करवा चौथ शुक्रवार को मनाया जाएगा। इसी के साथ ही बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। मंगलवार को बूंदाबांदी के बीच बड़ी संख्या में महिलाओं ने बाजार पहुंचकर खरीदारी की। इस बार महिलाएं जरकन वाली चूड़ियों की खरीदारी अधिक कर रही हैं।
करवाचौथ 10 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इसे देखते हुए मंगलवार को दुकानों पर महिलाओं की भीड़ रही। दुकानदार मोहन ने बताया कि पहले बाजार में मेटल के कड़े ज्यादा पसंद किए जाते थे। इस बार कांच के कड़े पहली पसंद बन गए हैं। इस बार नगों वाले हर कलर में साड़ी के रंगों से मैच करते हुए कड़े, मल्टी कलर वाले कड़े बाजार में 50 रुपये से लेकर 450 रुपये तक उपलब्ध है। शहर की मुख्य बाजार में कॉस्मेटिक की दुकानों पर महिलाएं शृंगार का सामान लेतीं नजर आईं। चूड़ी वाली गली में महिलाओं की खासी भीड़ रही। महिलाओं ने साड़ी के मैच की चूड़ियां खरीदीं।
-- -- -- --
डिजाइनर थाली पहली पसंद
करवाचौथ में इस बार डिजाइनर थाली महिलाओं को लुभा रही हैं। थालियों की कीमत दो सौ से लेकर साढ़े सात सौ रुपये तक है। लाल रंग के वेलवेट पेपर से सजी थाली में तांबे का लोटा, दीपक और धूप-अगरबत्ती स्टैंड बना हुआ है। इसके अलावा मिट्टी के करवा एवं दीयों को भी नया लुक दिया गया है। मिट्टी का सामान्य कलश 20 रुपये और सजावटी कलश 100 रुपये तक में बिक रहा है। सजावटी कलश भी मिट्टी का बना हुआ है। उस पर कपड़े एवं रंग से आकर्षक सजावट की गई है।

दुकान पर खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद- फोटो : स्वयं
विज्ञापन