{"_id":"df9c65888b4eaf67cf9c809cad1816ac","slug":"kartikay-wins-gold-meadal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्तिकेय को मिला स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्तिकेय को मिला स्वर्ण पदक
अमर उजाला, बदायूं
Updated Sun, 10 Jan 2016 08:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिताबी मुकाबले हुए। स्थानीय स्कूलों के अलावा बदायूं और सहसवान के प्रतिभागियों ने अपना जौहर दिखाया। सीनियर बालिका वर्ग में कशिश खान को स्वर्ण पदक, सलोनी को रजत और निशा कुमारी को कांस्य पदक मिला। जूनियर बालिकाओं में नेहा बी ने स्वर्ण पदक पाया। सुलेखा पाल को रजत और रेनू को कांस्य पदक पर संतोष करना पड़ा। सब जूनियर बालिका वर्ग में प्रिया रानी को स्वर्ण, मुस्कान को रजत और सुनीता को कांस्य पदक मिला।
सीनियर बालक वर्ग में कार्तिकेय मिश्रा ने स्वर्ण पदक पाया। जूनियर बालक वर्ग में विकास यादव और सब जूनियर में मृत्युंजय कुमार ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। विजेताओं को जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता और कस्तूरबा विद्यालयों की कोआर्डिनेटर सीमा रानी ने मेडल पहनाए। प्रशिक्षक अजयपाल सिंह और पूर्व क्रीडाधिकारी सुभाषचंद्र मिनोचा ने प्रतिभागियों की हौसला अफजाई की। इस मौके पर अनमता खान, जगदीश शरण मिश्रा, सुशील कुमार पाराशर, चांद मोहम्मद, प्रमोद कुमार गुप्ता और सीमा सिंह आदि मौजूद रहे।