फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Karthik was awarded for making an excellent model

Budaun News: उत्कृष्ट मॉडल बनाने पर पुरस्कृत किए गए कार्तिक

Sun, 03 Aug 2025 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Karthik was awarded for making an excellent model
शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में लगी मॉडल प्रदर्शनी में बनाए गए मॉडलों का मूल्यांकन - फोटो : mathura
बदायूं। शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शनिवार को महान वैज्ञानिक आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय की जयंती पर विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बाल वर्ग में कार्तिक श्रीवास्तव ने उत्कृष्ट मॉडल बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य वेद रतन शर्मा ने बताया कि प्रदर्शनी में बाल, किशोर और तरुण तीन वर्गों में 50 छात्र-छात्राओं ने 27 विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किए। बाल वर्ग में कार्तिक श्रीवास्तव ने उत्कृष्ट मॉडल बनाकर प्रथम स्थान, सत्यम को द्वितीय व वंशिका यादव और परिधि मिश्रा को तृतीय स्थान मिला। किशोर वर्ग में कुणाल, निखिल और अक्षत की टीम को प्रथम, वेदांशी व पारुल को द्वितीय और विकास यादव को तृतीय स्थान से सम्मानित किया गया। तरुण वर्ग में हर्ष और वंश शर्मा की टीम ने प्रथम, चांदनी व लक्ष्मी यादव की टीम ने द्वितीय और उदय शर्मा व नमन सिंह तोमर की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रदर्शनी का मूल्यांकन एसके इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. संदीप भारती, भौतिक विज्ञान प्रवक्ता राजेंद्र कुमार सिंह और गणित प्रवक्ता विवेक जौहरी ने किया। निर्णायकों ने सभी प्रतिभागियों के मॉडलों का बारीकी से अवलोकन किया और नवाचार की सराहना की। विद्यालय प्रबंधक वीरेंद्र पाल झा ने बताया कि निर्णायकों की ओर से चयनित विजेताओं को पांच अगस्त को विद्यालय के वंदना सत्र में पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन कृष्ण हरी शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed