{"_id":"89cf861fbf2840bf29a96a381e7cd138","slug":"karry-stand-down-transformer-two-localities-stalled-power-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैरी स्टैंड का ट्रांसफार्मर खराब दो मोहल्लों की बिजली ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खैरी स्टैंड का ट्रांसफार्मर खराब दो मोहल्लों की बिजली ठप
belsi
Updated Sun, 28 Jun 2015 08:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के खैरी बस स्टैंड पर लगा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर ओवरलोड के कारण खराब हो गया, जिससे नगर के दो मोहल्ला नंबर एक और दो की बिजली ठप हो गई है। इन दिनों पड़ रही गर्मी में लोगों का बुरा हाल हो गया। रमजान में कस्बे के मुस्लिम समाज के लोगों को ज्यादा दिक्कतें का सामना कर रहा है।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि ये ट्रांसफार्मर पिछले कई माह से ओवरलोड चल रहा था। इस पर लोड पड़ते ही खराब हो जाता है। बिजलीघर के कर्मचारी इसको ठीक करके चले जाते थे। उसके एक-दो घंटे तक बिजली जलती थी, फिर से वह खराब हो जाता था। अब ये ठप हो गया है। क्षेत्र के लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से यहां अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाए जाने के लिए कई बार शिकायत की है। मगर किसी ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। बिजली के अभाव में कस्बे के उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं। उन्होंने डीएम से शीघ्र ट्रांसफार्मर बदलवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
रुदायन में बिजली की बेतहाशा कटौती
रुदायन। कस्बे में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी के बीच की जा रही बेतहाशा बिजली कटौती से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बिजली आने-जाने का कोई शेड्यूल नहीं है। इससे लोगों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश पनपता जा रहा है। कई दिनों से गर्मी अपना पूरा असर दिखा रही है, ऐसे में बिजली कटौती से लोगों का पारा भी चढ़ रहा है। लोग सही से सो भी नहीं पा रहे हैं। कस्बे की पेयजलापूर्ति पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन