{"_id":"54dd01948788fbcbbe7a1d5460ff3cbe","slug":"karma-is-the-realization-of-pleasures-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्म से होती है सुखों की प्राप्ति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्म से होती है सुखों की प्राप्ति
बदायूं
Updated Sun, 28 Jun 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारा पैलेस में महंत राधेश्याम व्यास के सानिध्य में एक दिवसीय ज्ञान भक्ति सत्संग का आयोजन किया गया।
मानव सेवा विश्व कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट, धामपुर की स्थानीय शाखा की ओर से शनिवार को एक दिवसीय कष्ट मुक्ति, समस्या निदान, कामना सिद्धि एवं ज्ञान भक्ति सत्संग के साथ भंडारा आयोजित किया गया। महंत ने कहा कि सभी सुखों की प्राप्ति कर्मों के अनुसार होती है। ईश्वर की कृपा से नहीं। बल बुद्धि, नाते-रिश्ते, घर-परिवार, आयु-विद्या पिछले कर्मों के फल के आधार पर मिलते हैं। उन्होंने अपने ट्रस्ट के माध्यम से 51 गरीब कन्याओं की कक्षा छह से इंटरमीडिएट की पढ़ाई का व्यय वहन करने की जानकारी दी।
इससे पूर्व आयोजन समिति की ओर से सदस्यों द्वारा महंत का चंदौसी रोड स्थित द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में बरेली से बच्चनलाल शर्मा, संजीव गुलाटी, केके तिवारी, अशोक शर्मा, राम आसरे सिंह, गोपाल सक्सेना, मंजुल शंखधार, नरेश चंद्र शंखधार, डॉ. अक्षत अशेष, संत कुमार गुप्ता, मुकेश रस्तोगी, सुरेश चंद्र, सुधांशु, शरद शंखधार, मीडिया प्रभारी राहुल चौबे, सुमित मिश्रा, अरुण गुप्ता, सौरभ, महीपाल सिंह, डॉ. कमला माहेश्वरी, रिचा, मीता गुप्ता, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे। संचालन वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. रामबहादुर व्यथित एवं कामेश पाठक ने किया।